किशमिश और दही का इस वक्त करना चाहिए सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

raisins and curd tremendous benefits

raisins and curd tremendous benefits

Health News: किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है, जबकि दही का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप दही में किशमिश मिलाकर सेवन करेंगे तो इससे आपको कई फायदे मिलेंगे। आज हम आपको दही में किशमिश मिलाकर खाने के ऐसे ही कुछ फायदे बताने जा रहै हैं।

विज्ञापन

किशमिश और दही के फायदे

किशमिश और दही में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, दही शरीर में पाचन क्रिया को ठीक बनाता है, जबकि किशमिश भी गुणों से भरपूर होती है, ऐसे में अगर दही के साथ किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे कई फायदे मिलते हैं, हालांकि दही के साथ किशमिश मिलाकर खाने का समय भी बहुत जरूरी होता है, दही में किशमिश दोपहर के वक्त मिलाकर खानी चाहिए, क्योंकि दही का सेवन करना रात में सही नहीं माना जाता है।

विज्ञापन

इस वक्त करना चाहिए दही और किशमिश का सेवन

दही और किशमिश का सेवन रात के वक्त नहीं करना चाहिए, या तो आप सुबह के वक्त दही में किशमिश मिलाकर खाए या फिर दोपहर के वक्त खाना खाने के बाद दही और किशमिश खाना चाहिए, इससे आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी, जबकि आपका पेट भी सही रहेगा। खास बात यह है कि एक कटोरी दही में ज्यादा से ज्यादा चार या पांच किशमिश मिलानी चाहिए, क्योंकि किशमिश की मात्रा ज्यादा रखना भी ठीक नहीं होता।

विज्ञापन

दही किशमिश से मिलते हैं यह फायदे

  • कब्ज की परेशानी से निजात मिलती है, पाचनतंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
  • दही और किशमिश के सेवन से शरीर मजबूत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
  • दही के साथ किशमिश खाने से ब्‍लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
  • किशमिश और दही से शरीर की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

और पढ़िए – सर्दियों में पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है ये जूस, इनफर्टिलिटी की समस्या होगी दूर और मिलेंगे अनेकों फायदे

पुरुषों के लिए फायदेमंद होता है दही

दही का सेवन करना पुरुषों के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि किशमिश पुरुषों के लिए गुणकारी मानी जाती है, जबकि दही शरीर में मौजूद खराब तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार अगर पुरुष दही में किशमिश मिलाकर सेवन करते हैं तो इससे पुरुषों की सीमेन क्वालिटी को इम्प्रूव होती है, इसलिए पुरुषों को दही के साथ किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। जबकि दही और किशमिश पुरुषों की सेक्सुअल परेशानियों को भी दूर करता है, इसलिए अगर आप भी दही के साथ किशमिश का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ