सिर्फ नमक से नहीं बढ़ता BP, इन छोटी कामों से भी बढ़ता है ब्लड प्रेशर! रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

BP जैसी गंभीर समस्या को लेकर एक नई रिसर्च सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि ब्लड प्रेशर सिर्फ नमक या तनाव से नहीं बढ़ता, बल्कि इसमें कुछ छोटी-मोटी आदतों से भी बीपी बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

Blood Pressure

इस कारण भी बढ़ सकता है बीपी.

Blood Pressure: बीपी एक गंभीर समस्या है, जिसकी चपेट में आज भारत की बड़ी आबादी है. बीपी को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अगर BP ज्यादा बढ़ जाता है या बहुत कम हो जाती है तो इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. बीपी की समस्या के कारण ही अक्सर लोगों को हार्ट अटैक (Heart Attack), स्ट्रोक और किडनी से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. कई बार इन समस्याओं के चलते लोगों की मौत भी हो जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं एक नई रिसर्च ने इस गंभीर समस्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाई BP को लेकर नई रिसर्च ने सबको चौंकाया

हाई ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा कारण मोटापा, अनहेल्दी खानपान, ज्यादा नमक का सेवन करना आदि होता है. इस गंभीर समस्या को लेकर ऑकलैंड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च करते हुए बड़ा खुलासा किया है. शोधकर्ता दावा करते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर के पीछे सिर्फ हमारी लाइफस्टाइल ही वजह नहीं होती, बल्कि दिमाग का भी इसमें बड़ा रोल होता है.

दिमाग कैसे बढ़ाता है बीपी?

विज्ञापन

वैज्ञानिकों कहते हैं कि हमारे दिमाग के निचले हिस्से में ‘लैटरल पैराफेशियल रीजन’ (Lateral Parafacial Region) नाम का एक विशेष भाग होता है. ये भाग हमारे शरीर के उन कार्यों को कंट्रोल करता है, जो अपने आप होते हैं. जैसे- सांस लेना, खाना का पचना, दिल का धड़कना आदि. लेकिन इसी हिस्से में मौजूद कुछ नसें ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का भी काम करती हैं.

वैज्ञानिक दावा करते हैं कि हमारी रोजमर्रा की सामान्य हरकतें जैसे हंसना, एक्सरसाइज करना जोर-जोर से खांसने से भी बीपी बढ़ता है. क्योंकि जब यह कार्यों हो रहे होंते हैं, तो दिमाग का ‘लैटरल पैराफेशियल रीजन’ सक्रिय हो जाता है. इसके सक्रिय होते ही वे नसें जाग जाती हैं जो खून की नलियों को सिकोड़ने का काम करती हैं. इस सिकुड़ने के चलते खून के बहाव के लिए जगह कम होती है, जिससे शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है.

विज्ञापन

इस बात को भी जानें

दिमाग के कारण बीपी बढ़ता है, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको इन सामान्य गतिविधियों से डरना चाहिए या बीपी को लेकर घबराना चाहिए. यह पूरी तरह से प्राकृतिक प्रक्रिया है. असली खतरा तब आता है जब आपकी लाइफस्टाइल खराब हो, जैसे अनियमित खानपान, ज्यादा तली-भुनी चीजें, स्ट्रेस और पर्याप्त नींद न लेना. इसलिए अगर आपको बीपी की समस्या है, तो ध्यान दें कि आपका खानपान संतुलित हो, नमक का सेवन कंट्रोल में रहे. इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह पर दवा लेना और नियमित चेकअप करवाना भी जरूरी है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ