Vitamin Ki Kami: शरीर में कमजोरी होना या थकान रहना ही विटामिन की कमी का संकेत नहीं है बल्कि ऐसी कई गंभीर दिक्कतें भी हैं जो विटामिन की कमी के कारण हो सकती हैं. अगर आपको अक्सर ही ब्रेन फॉग (Brain Fog) होता है, हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है और बैलेंस बिगड़ने लगता है तो यह विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है. विटामिन बी12 की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. यह हेल्दी नर्व्स के लिए जरूरी है. रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन और बेहतर ब्रेन फंक्शन में भी विटामिन बी12 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में यहां जानिए विटामिन बी12 की कमी (Vitamin 12 Deficiency) के क्या-क्या लक्षण होते हैं या इसकी कमी होने पर शरीर में क्या होता है और किस तरह इस कमी को पूरा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? तेज दिमाग और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं कई फायदे
क्यों जरूरी है विटामिन बी12
विटामिन बी12 DNA सिंथेसिस को सपोर्ट करता है, यह दिमाग और नर्व सिस्टम को बेहतर तरह से काम करने में मदद करता है, नर्व्स के आस-पास की प्रोटेक्टिव कवरिंग को मेंटेन करता है और हेल्दी रेड ब्लड सेल्स प्रोड्यूस करता है. शरीर में विटामिन बी12 का लेवल कम होने पर नर्व सिस्टम की एफिशिएंसी कम होने लगती है और शरीर अलग-अलग दिक्कतों की चपेट में आने लगता है.
दिमाग पर विटामिन बी12 की कमी का क्या असर पड़ता है
विटामिन बी12 की शरीर में कमी होने पर ब्रेन फंक्शन प्रभावित होता है. किसी भी काम में फोकस करने में दिक्कत आती है, व्यक्ति चीजें रखकर भूलने लगता है, सोचने की क्षमता कम होने लगती है, अटेंशन स्पैन कम होने लगता है और ब्रेन फॉग महससू होता है.
हाथ-पैरों में झनझनाहट क्यों होती है
विटामिन बी12 की कमी हेल्दी नर्व्स के लिए जरूरी होती है. इस विटामिन की कमी से प्रोटेक्टिव नर्व्स ब्रेकडाउन होने लगती हैं नर्व सिग्नल्स के ट्रेवल होने में दिक्कत आती है. इस चलते ऐसा महसूस होता है जैसे कोई हाथ-पैरों में पिन या सुंई चुभो रहा हो, हाथ-पैर सुन्न महसूस होने लगते हैं, जलन महसूस होती है, सनसेशन कम होने लगती है और मसल्स में कमजोरी महसूस हो सकती है.
बैलेंस क्यों बिगड़ने लगता है
विटामिन बी12 की कमी से बैलेंस और कोर्डिनेशन में कमी आती है. जो नर्व्स मूवमेंट और बॉडी पॉजीशन को कंट्रोल करती हैं उनके डैमेज होने से ऐसा होता है. इससे चलते-चलते व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ सकता है और वह गिर सकता है, लड़खड़ाने लगता है, सीढ़ियां चढ़ने में दिक्कत आती है और शरीर का कोर्डिनेशन बिगड़ जाता है.
विटामिन बी12 की कमी और कौन से लक्षण नजर आ सकते हैं
- हर समय थकान रहना
- चीजें याद रखने में दिक्कत होना
- धुंधला नजर आना
- मूड बदलते रहना, इरिटेटेड होना, उदास होना
- चलने में दिक्कत
- मसल्स में कमजोरी
- जीभ का चिकना नजर आना
- रिफ्लेक्सेस का कम हो जाना भी विटामिन बी12 की कमी का लक्षण (Vitamin B12 Deficiency Symptoms) है.
विटामिन बी12 की कमी कैसे दूर होती है
विटामिन बी12 की कमी होने पर मछली, लीन मीट, चिकन, अंडे, दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसके अलावा, विटामिन बी12 फोर्टिफाइड फूड्स और सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं. डॉक्टर की सलाह से ही सप्लीमेंट्स लें.
यह भी पढ़ें – भूलने की आदत से परेशान हैं तो यहां जानिए क्या खाने पर बढ़ती है मेमोरी, Memory Boost करते हैं ये फूड्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
Vitamin Ki Kami: शरीर में कमजोरी होना या थकान रहना ही विटामिन की कमी का संकेत नहीं है बल्कि ऐसी कई गंभीर दिक्कतें भी हैं जो विटामिन की कमी के कारण हो सकती हैं. अगर आपको अक्सर ही ब्रेन फॉग (Brain Fog) होता है, हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस होती है और बैलेंस बिगड़ने लगता है तो यह विटामिन बी12 की कमी का लक्षण हो सकता है. विटामिन बी12 की कमी शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. यह हेल्दी नर्व्स के लिए जरूरी है. रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन और बेहतर ब्रेन फंक्शन में भी विटामिन बी12 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में यहां जानिए विटामिन बी12 की कमी (Vitamin 12 Deficiency) के क्या-क्या लक्षण होते हैं या इसकी कमी होने पर शरीर में क्या होता है और किस तरह इस कमी को पूरा किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – पुरुषों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए? तेज दिमाग और ग्लोइंग स्किन समेत मिलते हैं कई फायदे