Normal or Dangerous BP Level Symptoms: ब्लड प्रेशर वक्त के साथ होने वाली बीमारी है, जिसकी देखभाल करना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि यह हमें बताने का काम करता कि दिल शरीर में खून को कितनी ताकत से पंप कर रहा है. अगर ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा या बहुत कम हो जाए तो यह दिल, दिमाग, किडनी और आंखों के साथ कई अंगों को इफेक्ट कर सकता है. इसलिए इसका सही लेवल पता होना चाहिए. अगर लेवल नहीं मालूम होगा तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है और कई बार दिमाग की नस फट जाती है.
इसे भी पढ़ें- बालों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 वॉर्निंग साइन पर जरूर रखें नजर
क्या होता है ब्लड प्रेशर?
ब्लड प्रेशर दो टाइप में बांट दिया जाता है जैसे- 120 और 80 mmHg आदि. ऊपर की संख्या हमें बताने का काम करती है कि दिल खून पंप कर रहा है. नीचे की संख्या बताती है कि जब दिल धड़कनों के बीच आराम की स्थिति में होता है, तब किस तरह दबाव डालता है. यह दोनों खून के दौरान की डायरेक्शन को बताने का काम करता है.
कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड प्रेशर?
किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर का लेवल नॉर्मल 120 और 80 mmHg माना जाता है. अगर इससे ज्यादा है जैसे- 120 का 129 और 80 का इससे कम तो आपका बीपी बढ़ा हुआ है. वहीं, हाई बीपी की स्टेज भी होती हैं, जिस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. हाइपरटेंसिव क्राइसिस में बीपी बहुत ही ज्यादा होता है, जो दिमाग को काफी इफेक्ट करता है. ऐसे हालत में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.
लो ब्लड प्रेशर कब माना जाता है?
आमतौर पर 90 और 60 mmHg से कम ब्लड प्रेशर को लो BP माना जाता है. हालांकि, कुछ लोगों में यह स्वाभाविक रूप से कम होता है और कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन अगर इसके साथ लक्षण हों तो तुरंत चेक करवाना चाहिए.
लो बीपी होने पर क्या करना चाहिए?
अगर आपका बीपी लो है तो आपको कई बातों पर ध्यान देना चाहिए और दवा के साथ घरेलू नुस्खे अपनाना चाहिए.
- बार-बार चक्कर आना
- ठंडी और नम वाली स्किन होना
- ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह
- ज्यादा नमक का सेवन करना
- कमजोरी होना
- बेहोशी आना
- धुंधला दिखाई देना
हाई ब्लड प्रेशर के खतरे के संकेत
हाई BP को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि कई लोगों में लंबे समय तक कोई लक्षण नहीं दिखाई देते. फिर भी कुछ मामलों में ये संकेत हो सकते हैं जैसे सिर दर्द होना, चक्कर आना और आंखों से धुंधला दिखना आदि. अगर लेवल 180 या 120 से ज्यादा है तो सांस भी फूल सकती है.
इसे भी पढ़ें- खाली पेट उल्टी होने का क्या मतलब है? एक्सपर्ट से जानिए क्या है मुख्य कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
10 mins agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 hr agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
4 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
19 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
22 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
2 days agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines