Blood Pressure Range: आपका ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? जानिए सही रेंज और खतरे के संकेत

BP Range is Normal: आजकल बीपी की परेशानी बहुत ही आम हो गई है. लोगों बहुत कम उम्र में इस बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसे में इसका नॉर्मल लेवल के बारे में पता होना चाहिए, ताकि वक्त पर इलाज कराया जा सके. 

BP Range is Normal

क्या होता है ब्लड प्रेशर? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Normal or Dangerous BP Level Symptoms: ब्लड प्रेशर वक्त के साथ होने वाली बीमारी है, जिसकी देखभाल करना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया जाता तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि यह हमें बताने का काम करता कि दिल शरीर में खून को कितनी ताकत से पंप कर रहा है. अगर ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा या बहुत कम हो जाए तो यह दिल, दिमाग, किडनी और आंखों के साथ कई अंगों को इफेक्ट कर सकता है. इसलिए इसका सही लेवल पता होना चाहिए. अगर लेवल नहीं मालूम होगा तो परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है और कई बार दिमाग की नस फट जाती है.

इसे भी पढ़ें- बालों से पता चलेगा शरीर में किस चीज की है कमी, इन 7 वॉर्निंग साइन पर जरूर रखें नजर

विज्ञापन

क्या होता है ब्लड प्रेशर?

ब्लड प्रेशर दो टाइप में बांट दिया जाता है जैसे- 120 और 80 mmHg आदि. ऊपर की संख्या हमें बताने का काम करती है कि दिल खून पंप कर रहा है.  नीचे की संख्या बताती है कि जब दिल धड़कनों के बीच आराम की स्थिति में होता है, तब किस तरह दबाव डालता है. यह दोनों खून के दौरान की डायरेक्शन को बताने का काम करता है. 

कितना होना चाहिए नॉर्मल ब्लड प्रेशर?

किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर का लेवल नॉर्मल 120 और 80  mmHg माना जाता है. अगर इससे ज्यादा है जैसे- 120 का 129 और 80 का इससे कम तो आपका बीपी बढ़ा हुआ है.  वहीं, हाई बीपी की स्टेज भी होती हैं, जिस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है. हाइपरटेंसिव क्राइसिस में बीपी बहुत ही ज्यादा होता है, जो दिमाग को काफी इफेक्ट करता है. ऐसे हालत में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए.  

लो ब्लड प्रेशर कब माना जाता है?

आमतौर पर 90 और 60 mmHg से कम ब्लड प्रेशर को लो BP माना जाता है. हालांकि, कुछ लोगों में यह स्वाभाविक रूप से कम होता है और कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन अगर इसके साथ लक्षण हों तो तुरंत चेक करवाना चाहिए.  

विज्ञापन

लो बीपी होने पर क्या करना चाहिए? 

अगर आपका बीपी लो है तो आपको कई बातों पर ध्यान देना चाहिए और दवा के साथ घरेलू नुस्खे अपनाना चाहिए. 

  • बार-बार चक्कर आना
  • ठंडी और नम वाली स्किन होना 
  • ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह 
  • ज्यादा नमक का सेवन करना 
  • कमजोरी होना 
  • बेहोशी आना
  • धुंधला दिखाई देना

हाई ब्लड प्रेशर के खतरे के संकेत

हाई BP को अक्सर साइलेंट किलर कहा जाता है, क्योंकि कई लोगों में लंबे समय तक कोई लक्षण नहीं दिखाई देते. फिर भी कुछ मामलों में ये संकेत हो सकते हैं जैसे सिर दर्द होना, चक्कर आना और आंखों से धुंधला दिखना आदि. अगर लेवल 180 या 120 से ज्यादा है तो सांस भी फूल सकती है. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ