Blood Sugar चेक करने का सही टाइम और तरीका क्या? एक्सपर्ट से जानें

Blood Sugar Testing: डायबिटीज से बचाव के लिए, उसकी रेंज चेक करने के लिए या फिर है या नहीं, यह पता लगाने के लिए आपको ब्लड शुगर टेस्ट करवाना होता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं कब और किस समय की जाती है ब्लड शुगर की जांच।

Source-freepik

Blood Sugar Testing: शुगर की बीमारी दुनियाभर के करोड़ों लोगों को प्रभावित करती है। इस बीमारी से बचाव के लिए आपको शुगर से बचाव की आवश्यकता होती है। शुगर के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल संतुलित करने के लिए खान-पान के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव करना तथा समय-समय पर शुगर की जांच करना शामिल है। हालांकि, शुगर लेवल इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी दिनचर्या कैसी है? क्या आप उपवास के बाद शुगर चेक कर रहे हैं या फिर कुछ ऐसा खाने के बाद अपना शुगर चेक कर रहे हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन

क्या होता है ब्लड शुगर टेस्टिंग?

ब्लड शुगर चेक करने का अर्थ होता है, डायबिटीज या शुगर के स्तर को मॉनिटर करना। सही समय पर ब्लड शुगर चेक करने से आप डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड शुगर चेक करने का सही तरीका और समय जानना जरूरी है।

विज्ञापन

1. नाश्ते से पहले

विज्ञापन

ब्रेकफास्ट से पहले आप सुबह अपना शुगर टेस्ट कर सकते हैं। इस समय जांच करने से शरीर का उस समय का ब्लड शुगर लेवल दिखाता है, जब शरीर ने पूरी रात कुछ नहीं खाया होता है। इस समय की
नॉर्मल रेंज- 70-99 mg/dL है। अगर यह 100-125 mg/dL के बीच हो, तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है। यदि 126 mg/dL या उससे अधिक है, तो यह टाइप-2 डायबिटीज का संकेत है।

2. लंच से पहले

विज्ञापन

इसमें आपको सुबह के 2-3 घंटे बाद यानी लंच से पहले टेस्टिंग करनी है।
यह बताता है कि आपके शरीर का ब्लड शुगर लेवल नाश्ते के बाद और लंच से पहले कितना है। इसकी
नॉर्मल रेंज: 70-130 mg/dL है। अगर यह बढ़ा हुआ है, तो यह इन्सुलिन रेसिस्टेंस या फिर डायबिटीज का संकेत हो सकता है।

3. खाने के बाद

विज्ञापन

भोजन के 2-3 घंटे बाद किया जाने वाला टेस्ट बताता है कि आफ्टर इटिंग आपका ब्लड शुगर कितना है, ये यह भी बताता है कि भोजन के बाद आपका शरीर किस प्रकार से रिएक्ट करता है। लंच के बाद कि
नॉर्मल रेंज: 140 mg/dL से कम होती है। यदि यह 140-180 mg/dL के बीच है, तो यह नॉर्मल माना जाता है। अगर यह 180 mg/dL से ऊपर है, तो यह हाइपरग्लाइसीमिया (हाई शुगर लेवल) का संकेत हो सकता है।

4. रात को सोने से पहले

विज्ञापन

रात को सोने से पहले, यानी रात के करीब 10 बजे के आसपास आपको टेस्टिंग करनी है। इस समय की जांच रातभर की ब्लड शुगर स्थिति को जानने के लिए महत्वपूर्ण है, ताकि आप सोने से पहले सुनिश्चित कर सकें कि आपका शुगर लेवल सुरक्षित है या नहीं। इसकी नॉर्मल रेंज: 100-140 mg/dL होती है। यदि यह इससे ऊपर है, तो आपको ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

वैसे तो हेल्थ एक्सपर्ट दिन में 2 बार टेस्टिंग कर सकते हैं लेकिन सही समय खाने से पहले और खाने के बाद का होता है, जिसमें नाश्ते से पहले का समय और डिनर के बाद का समय शामिल है।

विज्ञापन

कैसे करें टेस्टिंग?

ब्लड शुगर चेक करने के दो मुख्य तरीके होते हैं, ग्लूकोमीटर का उपयोग करना और कंटीन्युअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM)।

blood Sugar Testing

विज्ञापन

ग्लूकोमीटर कैसे यूज करें?

इसमें सबसे पहले अपने हाथ अच्छे से धोकर सूखा लें, ताकि सही परिणाम मिले। ग्लूकोमीटर में टेस्ट स्ट्रिप लगाएं। अपनी उंगली के सिरे पर लांसिंग डिवाइस से एक छोटी सी पंक्चर करें, जो खून निकले उसे टेस्ट स्ट्रिप पर लगाएं और परिणाम देखें।

कंटीन्युअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग (CGM) कैसे यूज करें?

यह एक स्मार्ट तकनीक है, जो शरीर में एक छोटे डिवाइस को इम्प्लांट करके ब्लड शुगर के स्तर को निरंतर ट्रैक करता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक उपयोगी डिवाइस हो सकता है, क्योंकि यह उन्हें वास्तविक समय में शुगर लेवल पर नजर रखने की सुविधा देता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ