हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं आयुर्वेदिक का ये उपाय, डॉक्टर ने बताया रामबाण इलाज

Diabetes Controlling Tips: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। इसे पूरी तरह खत्म करना कठिन है लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए हम आयुर्वेदिक उपचारों की मदद ले सकते हैं। इस रिपोर्ट में जानिए घर बैठे कैसे कंट्रोल होगी शुगर।

विज्ञापन
Photo Credit-Freepik

Diabetes Controlling Tips: शुगर की बीमारी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें शरीर में खून की मात्रा में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिससे टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है। इस बीमारी की चपेट में दुनियाभर के लोग तेजी से आ रहे हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जिसमें आपको अपनी दिनचर्या का ख्याल रखना जरूरी है। ज्यादा वजन वाले लोगों को, अत्यधिक तला-भुना या बाहर का खाना खाने से भी इस बीमारी का जोखिम बढ़ता है। आयुर्वेद के पास हर बीमारी का इलाज होता है, शुगर को नियंत्रित करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को फॉलो कर सकते हैं।

शुगर कंट्रोल करने वाले इस घरेलू उपाय के बारे में हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर उपासना वोहरा बता रही हैं, उपासना दिल्ली के स्लम एरियाज में वहां के लोगों के साथ घरेलू नुस्खों के जरिए लोगों की मदद करती हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

क्या है यह उपाय?

डॉक्टर उपासना के लेटेस्ट वीडियो में वह लोगों को बता रही हैं कि उनकी इस होम रेमेडी की मदद से लोग 6 महीने से 1 साल के अंदर-अंदर शुगर की बीमारी से पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। इस नुस्खे में उन्होंने बताया है कि हमें एक मीडियम साइज का टमाटर लेना है। सबसे पहले उस टमाटर के बीजों को अच्छे से साफ कर लें और अलग निकाल लें। इसके बाद टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटकर, आधे गिलास पानी में मिलाकर उसका जूस तैयार कर लें। अब इस जूस को बिना किसी नमक, चीनी या शहद के सिर्फ टमाटर के गुदे से इस रस को पी लें।

कैसे करें सेवन?

डॉक्टर बताती हैं कि इस टमाटर के जूस को आपको रोजाना कुछ दिनों तक खाली पेट पीना होगा। इसे पीने के कम से कम आधे घंटे बाद भी आपको न कुछ खाना है और न पीना है। इस रेमेडी को लगातार 1 महीने करने से आपकी शुगर कम होने लगेगी।

विज्ञापन

टमाटर के रस के फायदे

1. टमाटर में कैलोरी की मात्रा कम होती है, ऐसे में अगर आप इसे रोजाना पी रहे हैं, तो इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

2. टमाटर विटामिन-के का सोर्स है, जो हमारी हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है।

विज्ञापन

3. टमाटर का जूस पीने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।

4. इस जूस को रोज पीने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

विज्ञापन

5. टमाटर का जूस इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola