Blood Rich Food: शरीर में खून बढ़ाना है तो खाएं ये फल, नहीं आएगी कमजोरी
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Blood Rich Food: उल्टा सीधा खानपान और बदलती लाइफस्टाइल में शरीर में खून की कमी होना आम बात सी हो गई है। समय रहते इस कमी को पूरा नहीं किया गया तो आगे चलकर यह दिक्कत पैदा कर सकती है।
अनार, अंगूर, सेब और चुकंदर, ये सभी फल शरीर में खून बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। आप इन फलों को डाइट में एड कर खून की कमी की समस्या से बच सकते हैं। इनके सेवन से तेजी से बॉडी में खून बढ़ने लगता है।
कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो शरीर में खून की कमी के संकेत देते हैं। इनमें कमजोरी लगना, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट शामिल है। इसके अलावा आप हीमोग्लोबिन की कमी का पता ब्लड टेस्ट के जरिए भी कर सकते हैं। अगर शरीर पर पीलापन दिख रहा है और आंखों के नीचे काले घेरे बन रहे हैं तो ऐसे ये शरीर में खून की कमी के संकेत देता है और आपको एनीमिया हो सकता है।
शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए आयरन जरूरी होता है। ये शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही शरीर में हीमोग्लोबिन (खून) बनाने का काम करती हैं। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन लेकर रक्त में ऑक्सीजन पहुंचाता है। हीमोग्लोबिन कम होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। इसकी वजह से कमजोरी और थकान महसूस होती है, इसी स्थिति को एनीमिया कहते हैं।
अनार
खून की कमी दूर करने के लिए आप अनार का सेवन करें। अनार में भी भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून को बनाने के लिए एक जरूरी तत्व है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती।
अंगूर
खून की कमी दूर करने के लिए आप अंगूर का सेवन करें। जिन लोगों की आंखें कमजोर हैं उन्हें भी अंगूर डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अंगूर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
सेब
सेब भी खून की कमी को दूर करता है। एनीमिया में सेब बेहद लाभकारी है। अगर रोज एक सेव खाया जाए तो यह शरीर की कई समस्याओं को दूर रखने के साथ साथ खून की कमी को भी दूर करता है।
Disclaimer- खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: