Blood Pressure के मरीजों के लिए राहत भरी खबर, दो दवाओं की एक डोज करेगी कंट्रोल

Blood Pressure New Study: बीपी की समस्या एक आम हेल्थ प्रॉब्लम बन गई है। अमेरिका हो या भारत, विकसित देशों में भी बीमारी गंभीर है। एम्स की नई स्टडी में बीपी कंट्रोल का एक नया रास्ता निकाल लिया है। आइए जानते हैं।

Aiims Blood Pressure New Study

Blood Pressure New Study: हाई बीपी तब होता है जब आपकी धमनी की दीवारों पर खून का दबाव लगातार तेजी से पड़ता है। यह समय के साथ आपकी आर्टरिज को नुकसान पहुंचाता है जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इस सामान्य स्थिति को हाइपरटेंशन भी कहते हैं। यह एक ऐसी गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम है, जो हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। एम्स की एक नई स्टडी में बीपी के मरीजों को नया तोहफा मिला है। दरअसल, एम्स रिसर्च टीम ने दो दवाओं के संयोजन का एक सिंगल डोज तैयार किया है, जिससे बीपी कंट्रोल किया जा सकता है। आइए रिसर्च के बारे में जानते हैं सब कुछ।

विज्ञापन

रिसर्च में बड़ा खुलासा

यह रिसर्च एम्स और इंपीरियल कॉलेज लंदन, दोनों ने ही की थी, जिसमें अनकंट्रोल बीपी को नियंत्रित करने के लिए दो-दो दवाओं के कॉम्बिनेशन से एक तीसरी दवा का निर्माण किया गया है। यह दवा काफी प्रभावशाली भी है और 70% तक मरीजों के ऊपर परिक्षण में सफल भी साबित हुई है। साथ ही, यह बताया गया कि पहले की दवाएं, ऐसे और भी ज्यादा असरदार हो गई हैं। भारत में लगभग 30% तक लोगों को बीपी की समस्या है, ऐसे में यह नई स्टडी इन लोगों के लिए एक बेहतर उपाय है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

एम्स के कार्डियोलॉजिस्ट एक्सपर्ट डॉक्टर अंबुज राय बताते हैं कि भारत में बीमारियां लोगों को अचानक घेरती हैं और लापरवाहियों के चलते बचाव या राहत पाने में समय लगता है। बीपी हाई होने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसे घातक स्थितियां आपके सामने आ सकती हैं। हालांकि, पहले भी कॉम्बिनेशन दवाओं का इस्तेमाल मरीजों पर किया गया है लेकिन यह सभी उतने कारगर नहीं रहे हैं, जितना कि यह नया डोज रहा है। इससे पहले अफ्रीकन कॉम्बिनेशन वाली डोज की मदद से इलाज किया जाता था। इस नई दवा की मदद से सिंगल पिल भी 70% लोगों का बीपी कंट्रोल रहने लगा है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट-freepik

कौन-कौन सी दवाओं पर हुई स्टडी?

इस स्टडी की शुरुआत दो दवाओं के कॉम्बिनेशन के तीन अलग-अलग बैच थे। इनमें एक डोज थी एमलोडिपाइन+पेरिंड्रोपिल, दूसरी- एमलोडिपाइन+इंडापामाइड और तीसरा बैच इंडापामाइड+पेरिंड्रोपिल का था। हालांकि, तीनों में सफल कौन सी हुई है, इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन

किन पर हुई स्टडी?

भारत के लगभग 35 क्षेत्रों में 1,981 लोगों पर यह स्टडी की गई थी। इन इलाकों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग शामिल थे। साथ ही, इन लोगों की उम्र 39 से 70 वर्ष के बीच थी। अगर साइड-इफेक्ट्स की बात करें, तो मात्र 3% लोगों में इसके दुष्परिणाम देखे गए हैं।

हाई बीपी के शुरुआती संकेत

हालांकि, इसे साइलेंट किलर माना जाता है लेकिन कुछ संकेत हैं, जिन्हें आप समझ सकते हैं।

विज्ञापन
  • सिरदर्द होना।
  • धुंधला दिखाई देना।
  • चक्कर आना।
  • सीने में दर्द रहना।
  • सांस लेने में परेशानी होना।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी! जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ