Blood In Stool: कैंसर बॉडी सेल्स की अनकंट्रोल्ड और अनकोर्डिनेटेड ग्रोथ होती है जो अपने आस-पास के नॉर्मल टिशूज को नष्ट करने लगती है और आस-पास के अंगों तक फैल सकती है. इसीलिए इसकी समय रहते पहचान करना और कैंसर की सेल्स को रोकना जरूरी होता है. कैंसर होने पर शरीर अलग-अलग तरह से संकेत देने लगता है. कैंसर में बहुत सी दिक्कतें लंबे समय तक बनी रहती हैं और जाती नहीं हैं. मल में खून नजर आना (Mal Me Khoon) भी ऐसी ही एक दिक्कत है जिसे अक्सर कैंसर से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन, क्या मल से खून आना कैंसर (Cancer) ही है? आइए जानते हैं क्या कहता है भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का डाटा.
यह भी पढ़ें – टीबी के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे फैलता है TB और किसे है ज्यादा खतरा
मल से खून आना कैंसर का लक्षण है या नहीं
ICMR के अनुसार, मल में खून आने का मतलब है डाइजेस्टिव ट्रैक में कहीं भी ब्लीडिंग हो रही है. अगर टॉयलेट जाने के बाद मलत्याग करते हुए थोड़ा-थोड़ा खून नजर आता है तो यह पाइल्स, हेमोरॉइड्स या एनल फिशर्स के कारण हो सकता है. हेमोरॉइड्स सूजन होती है जो एनस और लोअर रेकटम में कहीं भी हो सकती है. हालांकि, ब्लीडिंग कैंसरस या प्रीकैंसरस भी हो सकती है. यह आंतों और मलद्वार के कैंसर का लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में स्पेशलिस्ट से जांच कराना जरूरी है.
किन दिक्कतों में मल में खून दिखता है
बवासीर की दिक्कत में मल में खून नजर आ सकता है. इसके अलावा, इंटेस्टिनल बाउल सिंड्रोम या इंटेस्टिनल बाउल डिजीज में ऐसा हो सकता है. आंतों के कैंसर (Colon Cancer), पेट के कैंसर, मलद्वार के कैंसर या मलाशय के कैंसर में मल में खून दिख सकता है. ऐसे में अगर मल में खून नजर आता है तो डॉक्टर से जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए.
इन लक्षणों पर रखें नजर
ऐसे कुछ लक्षण हैं जो मल में खून के साथ ही नजर आ रहे हैं तो इन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए –
- बाउल प्रॉब्लम्स होते रहना, लंबे समय तक कब्ज या फिर दस्त की दिक्कत रहना
- मल पेंसिल की तरह पतला आना
- शरीर में हर समय थकान रहना, कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना
- पेट में दर्द रहना, भूख में कमी आना और भारीपन महसूस होना
- लगातार और बिना कोशिश के वजन कम होना.
यह भी पढ़ें – क्या नींद की कमी से बढ़ सकता है वजन? जानिए सेहत और स्लीप के कनेक्शन पर क्या कहती है स्टडी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
9 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
10 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
11 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
18 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines