---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

हर Blood ग्रुप वालों की अलग होती है डाइट, जानें किसके लिए क्या खाना होगा फायदेमंद

Blood Group Food: ब्लड ग्रुप डाइट एक पोषण संबंधी डाइट है जो लोगों को यह सुझाव देता है कि उन्हें उनके ब्लड टाइप के अनुसार खाना खाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इससे उनकी सेहत और उनकी आने वाली नस्ल, दोनों को लाभ होता है।

---विज्ञापन---

Blood Group Food: हर इंसान का ब्लड ग्रुप अलग होता है, जिसके आधार पर उसकी सेहत की संरचना की जाती है। इनमें कुछ ब्लड ग्रुप रेयर होते हैं यानी उस इंसान के खून के प्रकार की दुनिया में लोगों की कमी होती हैं तो वहीं, कोई ब्लड ग्रुप, हर इंसान को अपना खून देकर लोगों की सुरक्षा कर सकता है।  ब्लड ग्रुप डाइट, यह टर्म आपने सुना होगा, आजकल सोशल मीडिया से लेकर हेल्थ वर्ल्ड में भी इसका काफी इस्तेमाल किया जा रहा है। मगर ये है क्या? आइए जानते हैं।

Blood Group Diet क्या है?

ब्लड ग्रुप डाइट एक प्रकार का आहार है जो आपके ब्लड ग्रुप पर आधारित होता है। यह डाइट आपके ब्लड ग्रुप के अनुसार आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से खाना खाते हैं तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। ब्लड ग्रुप डाइट में चार प्रकार के ब्लड ग्रुप होते हैं: ए, बी, एबी, और ओ। प्रत्येक ब्लड ग्रुप के लिए अलग-अलग डाइट होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

किसे क्या खाना चाहिए?

1. टाइप ओ (O)- यह ब्लड ग्रुप दुनिया और मानव जीवन के सबसे पुराने ब्लड ग्रुप में से एक है। एक्सपर्ट्स इस ब्लड टाइप वाले लोगों को शिकारी लोगों से जोड़ते हैं। इसलिए इन लोगों को प्रोटीन से भरपूर भोजन जैसे- मांस, मछली और सब्जियों को ज्यादा खाना चाहिए। इन्हें डेयरी प्रोडक्ट के ज्यादा सेवन से परहेज करना चाहिए।

---विज्ञापन---

2. टाइप ए (A)- इस ब्लड टाइप के लोगों को शाकाहारी प्लांट बेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करना चाहिए। ये लोग अधिकतर अपने वंशजों से मिलें जीन्स पर आधारित होते हैं, भारत में सब्जियों का सेवन पुराना है इसलिए, इन्हें  फलों, सब्जियों और साबुत अनाज खाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इन्हें मांस और सूखे मेवों का सेवन कम करना चाहिए।

Healthy breakfast foods

PHOTO CREDIT- Freepik

3. टाइप बी (B)- B ब्लड ग्रुप के लोग नोमेडिक एंसिस्टर से संबंधित होते हैं, ऐसे में यह लोग बैलेंस्ड मील खा सकते हैं, जिनमें मांस, डेयरी और सब्जियों का मिश्रण शामिल होता है। इन्हें चिकन और अंडे खाने की मनाही होती है। कुछ बी ब्लड ग्रुप के लोगों को ग्लूटेन युक्त फूड्स से भी एलर्जी हो सकती है।

---विज्ञापन---

4. टाइप एबी (AB)- एबी टाइप ब्लड ग्रुप दुनिया का सबसे नया और यंगेस्ट ब्लड टाइप माना जाता है। अब यह ब्लड ग्रुप दो ब्लड ग्रुप्स का एक संयोजन है। ऐसे में इन लोगों को अपनी डाइट में वो फूड्स शामिल करने चाहिए, जो दोनों ब्लड ग्रुप के लोग खाते हैं। इनकी डाइट विभिन्न प्रकार के फूड्स होने चाहिए, जैसे- टोफू, सीफूड और डेयरी प्रोडक्ट्स, वहीं  रेड मीट, मक्का और राजमा खाना अवॉइड करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 20, 2024 01:43 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola