Black Hair Tips: अगर आप सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो ये खबर आपके काम की है। सर्दियों के मौसम में सफेद बालों के साथ उनका टूटना और झड़ना भी कई लोगों को परेशान करता है। सफेद बालों को ज्यादातर लोग कैमिकल बेस्ड हेयर कलर से काला और आकर्षक बनाते हैं, जो बालों के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बालों में कैमिकल बेस्ड कलर लगाने से उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। बाल झड़ भी सकते हैं। इसके अलावा कई साइड इफेक्ट भी देखने को मिलने लगते हैं। अगर आप इन साइड इफैक्ट से बचना चाहते हैं तो हरी मैथी का इस्तेमाल करें। हरी मैथ सेहत के साथ बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। नीचे जानिए बालों में हरी मैथी लगाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे।
हरी मेथी से कलर बनाने का तरीका
- सबसे पहले हीना पाउडर और इंडिगो पाउडर को भिगो दें।
- इसके बाद आप मेथी की फ्रेश पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब आपको भीगे हुए हीना पाउडर में मेथी का पेस्ट मिलाएं।
- फिर इसमें हेयर कंडीशनर को भी अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इस मिक्सचर को 2 घंटों के लिए ढक कर रख दें।
- इस तरह मेथी का हेयर कलर बनकर तैयार हो जाएगा।
बालों में मेथी हेयर कलर लगाने का तरीका
- सबसे पहले बालों को कंघी से सुलझा लें।
- इसके बाद ब्रश की मदद से हेयर कलर को लगाएं।
- हेयर कलर को स्कैल्प से बालों के एंड्स तक अप्लाई करें।
- हेयर कलर लगाने के 2 घंटे बाद बालों को पानी से धो लें।
- बालों को अच्छी तरह से धोने के बाद आप शैंपू कर लें।
बालों में मेथी कलर लगाने से फायदे
मेथी सेहत के साथ बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह बालों को आकर्षक रंग देने में मदद करती है। नियमित रूप से हेयर केयर में मेथी का कलर ट्राई करने से बालों का रुखापन भी दूर होता है। बालों के झड़ने और टूटने की समस्या भी खत्म हो सकती है। खास बात ये है कि आपके बाल नेचुरली शाइन करने लग जाते हैं।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
38 mins agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
3 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
17 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
18 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
20 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
22 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
22 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines