Bird Flu Symptoms: अंडे-चिकन के शौकीनों में फैल रही यह बीमारी, देखें शुरुआती संकेत

Bird Flu Symptoms: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा इलाके में बर्ड फ्लू का कहर छाया हुआ है। यहां कई चिकन-मटन वाली दुकानों को बंद कर दिया गया है क्योंकि जिले में मुर्गे-मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। साथ ही, एक बिल्ली भी संक्रमित पाई गई है। आइए आपको बताते हैं इस बीमारी के बारे में सबकुछ।

bird flu

bird flu

Bird Flu Symptoms: देश के विभिन्न राज्यों में बर्ड फ्लू फैला हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र में पशुपालन विभाग ने राज्य में 7000 से अधिक पोल्ट्री बर्ड्स को मार दिया है और 2000 से अधिक अंडों को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा, कई नॉनवेज शॉप्स को भी बंद करवाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक बार फिर बर्ड फ्लू का एक मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने दो शॉप्स और एक घर में इसके संक्रमण की पुष्टि की है। मुर्गियों के अलावा बिल्लियां भी संक्रमित हुई हैं। इसके बाद से ही पॉल्ट्री फार्म को बंद करवाने के आदेश दिए गए हैं। इसे H5N1 वायरस बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है यह वायरस?

बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है जो पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन इंसानों में भी इसका संक्रमण फैल सकता है। हाल ही में देश में बर्ड फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके कारण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसे H5N1 वायरस के नाम से भी जाना जाता है, जो पक्षियों में कई प्रकार के लक्षणों को दिखाता है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सीके बिड़ला अस्पताल के डॉक्टर, डॉ. कुलदीप कुमार ग्रोवर कहते हैं कि यह वायरस संक्रमित पक्षियों, उनके मल या दूषित सतहों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

Bird Flu

Bird Flu

विज्ञापन

बर्ड फ्लू के शुरुआती लक्षण

  • जुखाम और खांसी।
  • गले में खराश।
  • सिरदर्द और शरीर में दर्द होना।
  • सांस लेने में कठिनाई होना या सांस नली में इंफेक्शन होना।
  • बुखार और ठंड लगना।
  • थकान और कमजोरी होना।
  • आंखों में संक्रमण होना जिससे इनका लाल दिखना।

बर्ड फ्लू के कारण

यह एक वायरल संक्रमण है जो कि H5N1, H7N9 और अन्य एवीयन इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण फैलता है। यह आमतौर पर संक्रमित पक्षियों से फैलता है। इसके कुछ कारणों में संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आना और सही से न पकाए हुए अंडे या मांस का सेवन करना शामिल हैं।

बर्ड फ्लू से बचाव के उपाय

  1. संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाए रखें।
  2. चिकन और अंडे को अच्छे से पका कर खाएं या इन दिनों कोशिश करें कि आप इन चीजों को न खाएं।
  3. हाथ धोने की आदत डालें।
  4. संक्रमित इलाके में मास्क और दस्ताने पहनकर जाएं।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ