Biotin Deficiency Signs: बायोटीन को विटामिन 7, विटामिन H और केएंजाइम R भी कहते हैं. यह एक जरूरी वॉटर सोल्यूबल विटामिन है जो बी कॉम्प्लेक्स ग्रूप में आता है. यह विटामिन शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन को एनर्जी में कंवर्ट करने में मदद करता है. बायोटीन की कमी (Biotin Ki Kami) कम ही देखी जाती है लेकिन यह कमी हो जाए तो इसे पूरा करने में भी मुश्किल होती है. ऐसी कम ही चीजें हैं जिनमें बायोटीन पाया जाता है. ऐसे में शरीर में बायोटीन की कमी हो जाए तो शरीर पर एक नहीं बल्कि कई लक्षण नजर आने लगते हैं. यहां जानिए कैसे पहचानी जा सकती है बायोटीन की कमी.
यह भी पढ़ें – क्या एसिडिटी कैंसर का लक्षण है? डॉक्टर ने बताया पेट की यह दिक्कत कैंसर का संकेत है या नहीं
बायोटीन की कमी के लक्षण
खुरदुरे नाखून
बायोटीन की कमी हो जाने पर नाखून खुरदुरे (Brittle Nails) हो जाते हैं या टूटने लगते हैं. इससे नाखूनों पर गहरी लकीरें भी बन सकती हैं या फंगल इंफेक्शन हो सकता है.
त्वचा पर लाल चकत्ते
बायोटीन की कमी होने पर त्वचा पर लाल चकत्ते नजर आने लगते हैं. इसमें त्वचा पर निशान नजर आते हैं. वहीं बायोटीन की कमी से त्वचा का ऊपरी बैरियर हट जाता है जिससे इरिटेशन और रूखापन बढ़ने लगता है.
बालों का कम होना
बालों का पतला होना और बिना वजह ही बालों का गिरना (Hair Fall) बायोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है. दिनभर में 50 से 100 बाल गिरना आम होता है लेकिन अगर इससे भी ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं तो यह बायोटीन की कमी के चलते हो सकता है.
हर समय एनर्जी कम रहना
बायोटीन की कमी होने पर शरीर में हर समय ही थकान महसूस होने लगती है और एनर्जी कम रहती है. बायोटीन मेटाबॉलिज्म को एनर्जी देने का काम करता है और धीमा मेटाबॉलिज्म स्टेमिना को कम करता है.
दिमाग से जुड़े लक्षण
बायोटीन की कमी शरीर के नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है. इससे हर समय इरिटेशन रहने लगती है, मेंटल फॉग की अवस्था आ जाती है और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में झनझनाहट हो सकती है.
मसल्स में दर्द
बायोटीन की कमी के कारण मसल्स में दर्द की शिकायत रह सकती है. इससे दर्द और अकड़न बढ़ती है और फिजिकल एक्टिविटी करना मुश्किल हो जाता है.
पाचन खराब रहता है
मेटाबॉलिक चेन के ब्रेकडाउन से जी मिचलाने लगता है, भूख में कमी आ जाती है और डाइजेस्टिव एंजाइम्स अपना काम ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं जिस चलते पाचन खराब रहने लगता है.
यह भी पढ़ें –लिवर सिरोसिस का पता कैसे चलता है? जानिए Liver Cirrhosis में कैसे लक्षण नजर आते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
10 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
12 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
14 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
15 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
18 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
20 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
22 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines