Weak Memory: आजकल लोग फोन में किसी जानकारी को पढ़ते बाद में हैं और स्क्रीनशॉट पहले लेते हैं. कभी फेसबुक पर कोई पोस्ट दिख जाए या किसी जानकारी को बाद में फिर देखना हो तो लोग स्क्रीनशॉट लेकर रख लेते हैं. स्क्रीनशॉट यानी फोन की स्क्रीन की फोन के अंदर ही फोटो ले लेना. लोग किसी की फोटो, कोई जानकारी, रिजल्ट्स या कोट्स वगैरह के स्क्रीनशॉट्स अक्सर ही लेते रहते हैं. लेकिन, बिंगहैमटन यूनिवर्सिटी (Binghamton University) के रिसर्चर्स ने अपने शोध में पाया है कि स्क्रीनशॉट (Screenshot) लेने की यह आदत याद्दाश्त को बेहतर नहीं बना रही बल्कि कमजोर कर रही है. इस स्थिति को रिसर्चर्स ने फोटो टेकिंग इम्पेयरमेंट इफेक्ट नाम दिया है. जानिए स्क्रीनशॉट लेना क्यों और किस तरह याद्दाश्त को कम करता है.
यह भी पढ़ें – हार्ट अटैक आने से वर्षों पहले मिल जाएगी वॉर्निंग! IIT मद्रास का डिवाइस बता देगा आपकी आर्टरीज की उम्र
स्क्रीनशॉट लेने पर कमजोर होती है याद्दाश्त
स्टडी में पाया गया कि स्क्रीनशॉट लेने वाले व्यक्ति को जानकारी उस व्यक्ति की तुलना में कम याद रहती है जो उस जानकारी को ध्यान से देखकर आगे बढ़ गया हो. तस्वीर लेने का फायदा बस तब होता है जब आप उसे बाद में बार-बार देखें.
कैसे की गई रिसर्च
रिसर्च के लिए छात्रों को कलाकृतियों जैसे पेंटिंग, तस्वीरें या स्केच वगैरह चित्र दिखाए गए. कुछ को तस्वीरों के स्क्रीनशॉट लेने के लिए कहा गया और कुछ को कहा गया कि वे इन तस्वीरों को ध्यान से देखें. कुछ देर बाद छात्रों से दिखाए गए चित्रों के बारे में बारीकी से सवाल पूछे गए. रिसर्चर्स ने पाया कि जिन लोगों ने स्क्रीनशॉट लिया था उन्हें तस्वीरों के बारे में कम याद था लेकिन जिन लोगों ने तस्वीरों को ध्यान से देखा था उनके जवाब ज्यादा सटीक थे और उन्हें तस्वीर के बारे में ज्यादा बेहतर तरह से पता था.
स्क्रीनशॉट्स लेने से बढ़ सकती है भूलने की आदत
- स्क्रीनशॉट लेने पर एक नुकसान यह बताया जाता है कि इससे व्यक्ति का ध्यान बंट जाता है. जिस एनर्जी का इस्तेमाल चीजें याद रखने में होना चाहिए था उसका इस्तेमाल स्क्रीनशॉट लेने में हो जाता है.
- स्क्रीनशॉट लेने का काम व्यक्ति को उस पल से अलग कर देते हैं. वह उस अनुभव से दूर हो जाता है जिससे दिमाग पर उस चीज की छाप नहीं बन पाती है.
- दिमाग में कॉग्निटिव ऑफलोडिंग होने लगती है. दिमाग को दब पता होता है कि जानकारी फोन में सुरक्षित है तो दिमाग याद रखने की कोशिश ही नहीं करता है.
पुराना तरीका बेहतर करेगा याद्दाश्त
याद्दाश्त को बेहतर करने के लिए वैज्ञानिक सलाह देते हैं कि जानकारी को याद रखने के लिए फोन निकालने के बजाय कागज पर लिख लें. कागज पर लिखना या दिमाग में उस जानकारी को बैठा लेना याद्दाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें- 5 से 6 दिनों तक रहने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं H1N1 का लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा इन संकेतों पर रखें नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
21 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - Binghamton University
First published on:
Know More: Editorial Guidelines