आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. कई लोग मानते हैं कि लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां सिर्फ शराब पीने वालों को होती हैं, लेकिन अब यह सोच बदल रही है, क्योंकि हाल ही में डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि बिना शराब पिए भी लोग लिवर की खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं, जिससे बचाव बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं क्या है इसका कारण और कैसे होगा बचाव?
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही ये गलती कर रहे हैं तो संभल जाएं! ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये आदत बन सकती है
साइलेंट किलर लिवर की ये बीमारी?
लिवर सिरोसिस भी एक ऐसी ही गंभीर बीमारी है, जिसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि यह धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और शुरुआत में कोई बड़ा लक्षण दिखाई नहीं देता. इस दौरान लिवर में फैट जमा होने लगता है और धीरे-धीरे स्कार टिश्यू बनने लगते हैं. यही स्थिति आगे चलकर सिरोसिस का रूप ले लेती है. पहले इसे सिर्फ शराब से जुड़ा माना जाता था, लेकिन अब यह खराब खानपान, मोटापा, डायबिटीज और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से भी जुड़ गया है, जो इसे और खतरनाक बनाता है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बीमारी यानी Liver Cirrhosis के कारण धीरे-धीरे लिवर सख्त (Hard) हो जाता है, जिससे उसका काम करना मुश्किल हो जाता है, शरीर से टॉक्सिन (गंदे पदार्थ) बाहर नहीं निकल पाते, पाचन (Digestion) खराब होने लगता है, ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे कई अंगों पर असर पड़ता है. साथ ही, पेट में पानी भरना, आंख और त्वचा पीली होना, बार-बार इंफेक्शन होना आदि की समस्या का कारण भी बन सकती है
कैसे होता है लिवर डैमेज और क्या हैं संकेत?
- लिवर शरीर का अहम अंग है, जो पाचन और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है.
- लगातार दबाव पड़ने से लिवर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है.
शुरुआत में दिखने वाले सामान्य लक्षण:
- लगातार थकान और कमजोरी.
- भूख कम लगना.
- पेट में हल्की असहजता.
- बिना वजह वजन कम होना.
गंभीर स्थिति में दिखने वाले संकेत:
- पेट में सूजन.
- आंखों और त्वचा का पीला पड़ना.
- बार-बार इंफेक्शन होना.
- बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना.
- इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आगे चलकर खतरनाक हो सकता है, इसलिए डॉक्टर से जांच कराते रहें.
कैसी होगी इस बीमारी से बचाव?
डॉक्टरों के अनुसार, समय रहते पहचान ही इस बीमारी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है. नियमित हेल्थ चेकअप, लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच करवाना जरूरी है. साथ ही रोजाना हेल्दी डाइट लेना, फास्ट फूड से दूरी बनाना, वजन कंट्रोल में रखना और नियमित एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है. साथ ही, बिना डॉक्टर की सलाह के दवाइयों का सेवन न करें और शरीर में किसी भी असामान्य बदलाव को हल्के में न लें. सही समय पर उठाया गया एक छोटा कदम आपके लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर केले के छिलके को रगड़ने से क्या होगा? फायदा जान अभी करने लगेंगे ट्राई!
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
14 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines