Heat Effect On Sperm Quality: गर्मी के मौसम तेज धूप में बाइक खड़ी करना एक आम आदत बन चुकी है. लोगों को मजबूरी अपनी बाइक को ऑफिस के बाहर, घर के बाहर खड़ी करनी ही पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी यह गलती आपकी जिंदगी बर्बाद कर सकती यानी आप से पापा बनने का सपना छिन सकती है. यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन रिसर्च बताती है कि गर्म बाइक पर बैठने का असर सिर्फ जलन से नहीं बल्कि पुरुषों की प्रजनन क्षमता पर भी पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: गंदे दांतों को मोती जैसा चमका देगा नीम का मंजन, यहां जानिए घर पर बनाने का वायरल नुस्खा
धूप में खड़ी बाइक पर बैठना कैसे खतरनाक?
जानकारी के मुताबिक, शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में स्पर्म सेल्स तापमान के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं यही वजह है कि पुरुषों के टेस्टिकल्स शरीर के बाहर होते हैं, ताकि उनका तापमान शरीर से कम बना रहे. हालांकि, आपने गौर किया होगा कि जब सर्दियां आती है, तब यही टेस्टिकल्स करीब आ जाते हैं, ताकि उन्हें सही तापमान मिल सके. यह संतुलन स्पर्म के सही विकास के लिए बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब आप धूप से गर्म चीजों के संपर्क में आते हैं, तो गर्मी सीधे इस हिस्से का तापमान बढ़ा देती है.
स्पर्म की गुणवत्ता और काउंट्स पर पड़ता है असर
लंबे समय तक ज्यादा गर्मी के तापमान में रहने से स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या दोनों पर ही असर पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. कई रिसर्च इस बात पर जोर देती है कि ज्यादा तापमान होने पर स्पर्म की मूवमेंट को धीमा कर देता है, जिससे उनकी स्टिकल्स तक पहुंचने की क्षमता कम हो जाती है और साथ ही, स्पर्म के डीएनए को भी नुकसान पहुंचा सकती है.
इन कारणों से भी टूट सकता है आपके पापा बनने का सपना
इसके अलावा लगातार गर्मी के कारण टेस्टिकल्स वाले हिस्सा का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकते है, जो स्पर्म प्रोडक्शन, जरूरी हार्मोन, स्पर्म काउंट को प्रभावित कर सकता है और टेस्टिकल्स को नुकसान पहुंचा सकता है. इतना ही नहीं, हमारी रोज की कुछ आदतें जैसे ज्यादा टाइट जींस पहनना, लंबे समय तक गर्म सीट पर बैठना आदि के कारण भी इस तरह की समस्या पैदा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: छाती में जलन होने का क्या कारण होता है? जानिए कैसे दूर होगी सीने की जलन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
6 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
10 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
11 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines