गंदे दांतों को मोती जैसा चमका देगा नीम का मंजन, यहां जानिए घर पर बनाने का वायरल नुस्खा

Teeth Manjan Hone Par Kya Kare: एक बार दांत अगर पीले हो जाएं तो दोबारा सफेद करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन अगर वक्त पर ध्यान दिया जाए तो काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

Teeth Manjan Hone Par Kya Kare

दांतों के पीलेपन की क्या वजह है? Image Credit- Freepik

Peele Dato Ke Liye Tooth Manjan: आजकल दांतों का वक्त से पहले पीला हो जाना बहुत ही आम है, लेकिन परेशानी तब होती है जब दांत जरूरत से ज्यादा खराब दिखाई देने लगते हैं. बिना तंबाकू खाएं दांतों का पीला होना ना सिर्फ टेंशन देने का काम करते हैं, बल्कि शरीर में हो रही पोषण तत्वों की ओर भी इशारा करते हैं. हालांकि, कई रिसर्च में पीले दांत होने की वजह चाय, कॉफी या कुछ रंग-बिरंगी चीजें खाने की वजह से हो सकता है. इसलिए लोग दांतों की सफाई के लिए महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह अंदर से दांतों को खोखला करने का काम कर रहे होते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें. आप नीम के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं, बस आपको इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए. 

विज्ञापन
विज्ञापन

दांतों के पीलेपन की क्या वजह है?

दांतों का पीलापन शरीर में हो रही कमजोरी की वजह से होता है. कुछ एंटीबायोटिक्स या बीमारियों के कारण भी दांतों का पीलापन बढ़ने लगता है. इसलिए आपको इसके पीछे की असल वजह को जानना चाहिए.  

पीले दांतों के लिए नीम का मंजन क्यों है खास?

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए जरूरी है कि आप नीम का इस्तेमाल करें, क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये तमाम तत्व दांतों की अंदर से सफाई करने का काम करते हैं, जिससे पीली परत हटने लगती है. 

विज्ञापन

नीम का मंजन इस्तेमाल करने के फायदे

  • दांतों का पीलापन दूर करना
  • मसूड़ों को मजबूत बनाना
  • सूजन कम करना
  • दांतों के दर्द से राहत पाना
  • मुंह की बदबू खत्म करना
  • कैविटी के खतरे को कम करना  

घर पर मंजन कैसे बनाएं?

सामग्री

  • सूखी नीम की पत्तियां- 10 से 12
  • लौंग- 3
  • काला नमक- स्वादानुसार 

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों के तैयार करके रखें. 
  • फिर नीम की पत्तियों को धूप में सुखा लें और एक बाउल में रख दें.
  • एक बाकी सामान भी मिक्सर ग्राइंडर में डालें और पाउडर बनाकर शीशे की डिब्बी में स्टोर करके रखें. 
  • अब मंजन में काला नमक मिलाएं और हर रोज इस्तेमाल करें. 

इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अरहर दाल? 2 मिनट का आसान वॉटर टेस्ट खोलेगा सारे राज

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ