क्या भ्रामरी दिमाग के लिए अच्छा है? न्यूरोलॉजिस्ट ने बताए इसके अद्भुत फायदे

Bhramari Pranayama For Brain: भ्रामरी प्राणायाम दिमाग को सुकून पहुंचाने का काम करता है. आप इस प्राणायाम को घर पर आसानी से कर सकते हैं. बस इसके सही तरीके और सही सांस लेने की तकनीक का पता होना जरूरी है.

Bhramari Pranayama For Brain

भ्रामरी प्राणायाम को करने के आसन टिप्स- Image Credit- Freepik

Bhramari Pranayama Benefits: किसी भी काम को करने के लिए दिमाग का शांत रहना जरूरी है और दिमाग को शांत करने के लिए सोना बहुत जरूरी है. अगर दिमाग ओवरथिंक करेगा तो नींद नहीं आएगी और सोने के बाद भी सुकून नहीं मिलेगा. ऐसे में जरूरी है दिमाग को शांत करने के लिए प्राणायाम किया जाए. प्राणायाम ना सिर्फ दिमागी सुकून देने का काम करता है, बल्कि मन को भी शांत करता है. ऐसे में डॉक्टर मनोज योगाचार्य (प्रसिद्ध योग गुरु हैं) का कहना है कि भ्रामरी प्राणायाम आपकी मदद कर सकता है. न्यूरोलॉजिस्ट मानते हैं कि यह साधारण सा दिखने वाला प्राणायाम दिमाग पर गहरा असर डालता है और न्यूरल सिस्टम को रीसेट करता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रामरी प्राणायाम करने के फायदे | Bhramari Pranayama Benefits In Hindi

भ्रामरी प्राणायाम क्या है?

यह एक ब्रीदिंग तकनीक है जिसमें गहरी सांस ली जाती है और हल्की आवाज के साथ निकाली जाती है. इससे दिमाग पर असर पड़ता है और सिम्पेथेटिक सिस्टम ठीक तरह से काम करता है.

भ्रामरी प्राणायाम के फायदे

न्यूरोलॉजिस्ट बताते हैं कि भ्रामरी प्राणायाम करने से दिमाग को बहुत फायदा होता है. अगर आप इसे लगातार करते हैं तो आपको नीचे बताए गए फायदे देखने को मिल सकते हैं-

विज्ञापन
  • एंग्जायटी कम करना
  • नींद में सुधार करना
  • गुस्सा और चिड़चिड़ापन कंट्रोल करना
  • माइग्रेन और सिरदर्द में आराम दिलाना
  • मेमोरी को मजबूत करना
  • हाई बीपी के लिए फायदेमंद
  • कब्ज को दूर करना
  • लगातार सोचने की समस्या को कम करना

कैसे करें भ्रामरी प्राणायाम?

  • सबसे पहले आराम से नीचे बैठें.
  • फिर अपनी आंखों को बंद करें.
  • अब गहरी सांस लें और सांस छोड़ते समय नाक से हल्की गूंज वाली ध्वनि निकालें.
  • आवाज को ज्यादा जोर से ना निकालें, बस खुद के अंदर कंपन महसूस करें.
  • फिर वापस अपनी पॉजीशन में आ जाएं और इसे लगभग 10 बार करें.
  • यकीनन आपको फायदा होगा, लेकिन सांस हल्की-हल्की छोड़ें.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए?

अगर आपको कोई बीमारी है या शरीर के किसी हिस्से में कोई चोट महसूस हो रही है तो आपको इस योग को करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ