सिर्फ 3 दिन में गांठ या रसौली होगी ठीक, आचार्य मनीष जी ने बताया ये सीक्रेट नुस्खा

Green Juice Remedy for Lump: अगर आपकी बॉडी में गांठ या रसोली नजर आने लगी है तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार इसे घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है, लेकिन अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ जाए तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं.

How to treat a cyst lump

गांठ, रसौली या ट्यूमर का आयुर्वेदिक इलाज- Image Credit- News24

Lump Treatment Home Remedy: बॉडी में अचानक किसी भी तरह की गांठ, रसोली या ट्यूमर का होना आम बात है. कई बार ज्यादा वसा के चक्कर में बॉडी में गांठ नजर आने लगती है, लेकिन ध्यान ना देने पर कई बार ये डरावना रूप ले सकती है. इसलिए जरूरी है डॉक्टर के पास ना जाने से पहले घर पर मनीष आचार्य के बनाए तरीकों को अपनाया जाए. हाल ही में उन्होंने अचानक हुई गांठ, रसोली या ट्यूमर को ठीक करने के लिए एक देसी जूस बताया है, जिसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. बता दें इस नुस्खे के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, लेकिन अगर कोई फायदा नजर नहीं आए तो डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर है.   

विज्ञापन
विज्ञापन

3 दिन में गांठ, रसौली या ट्यूमर ठीक करने का नुस्खा | Home Remedy of Lump Tumor Cyst

सामग्री

  • 2 पत्ते-अमरूद
  • 2 पत्ते-बरगद
  • 2 पत्ते-पीपल
  • 5 पत्ते-पान
  • 20 पत्ते- पुदीना
  • 20 पत्ते- धनिया
  • 20 पत्ते- कढ़ी पत्ता
  • 50 ग्राम- पालक
  • 1 इंच- अदरक
  • 1- आंवला
  • 1 कप- चुकंदर का जूस
  • 5 ग्राम- नीम का पाउडर

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें.
  • सभी हरी सब्जियों को धोकर एक बाउल में रखें.
  • चुकंदर को काटकर जूस निकाल लें और सभी सामान को एक मिक्सर में डाल दें.
  • इनका जूस बनाकर सुबह या शाम को 3 दिन तक लगातार पिएं.

इन चीजों से करें परहेज

आपको ये जूस 3 दिन तक पीना है. इससे ज्यादा पीने की जरूरत नहीं है, बाकी इसके अलावा रोटी, चावल या दूध से परहेज करें. तीन दिन तक इसी जूस का सेवन करें. अंडा या नॉन वेज से भी दूर रहें, वरना ये जूस असर नहीं करेगा.

भूख लगने पर क्या खाएं?

अगर आपको लग रहा है कि आप खाए बिना नहीं रह पाएंगे या आपको भूख लग रही है तो नारियल की गिरी खा सकते हैं. इसके अलावा, रात में 5 भीगे हुए बादाम, 5 किशमिश, 2 अखरोट, 2 अंजीर और 2 खजूर का शेक बनाकर पी सकते हैं. इससे आपको भूख बहुत कम लगेगी.

विज्ञापन

शरीर में गांठ या रसौली क्यों बनती है?

रसौली की शिकायत आमतौर पर लड़कियों में पाई जाती है, जिसके होने का मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव होना हो सकता है. वहीं, गांठ कई कारणों से हो सकती है, जैसे- हार्मोनल असंतुलन, शरीर में सूजन, संक्रमण, फैटी टिश्यू का जमा होना, जेनेटिक कारण या अनहेल्दी लाइफस्टाइल आदि.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ