17 सितंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. 76 साल की उम्र में भी पीएम मोदी की लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन अक्सर चर्चा में रहती है. वह कई मौकों पर योग, प्राणायाम, वॉकिंग और दूसरी एक्टिविटी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बता चुके हैं. 2018 में उन्होंने अपनी एक्सरसाइज रूटीन का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसमें योग और वॉकिंग करते हुए नजर आए थे. इसके अलावा, वह कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया के जरिए अपनी डाइट और योग रूटीन के बारे में बता चुके हैं. चलिए जानते हैं कि उम्र को मात देने के लिए पीएम मोदी किस तरह की डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- आयोडीन की कमी से हो सकता है थायराइड डिसऑर्डर, VMCC सफदरजंग अस्पताल की प्रोफेसर ने बताया क्या-क्या खाने पर मिलेगा Iodine
योग करते हैं पीएम मोदी
पीएम मोदी की फिटनेस रूटीन में योग लंबे समय से शामिल रहा है. 2018 के फिटनेस वीडियो में उन्हें अलग-अलग योगासन करते हुए देखा गया था. इसके अलावा, वह कई बार योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बता चुके हैं. 2022 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उनके दिन की शुरुआत योग से होती है और पीएम मोदी हर साल योग दिवस पर योगा करते हुए नजर आते हैं.
वॉकिंग भी है फिटनेस रूटीन का हिस्सा
2018 में साझा किए गए वीडियो में पीएम मोदी ने बताया था कि वह पंचतत्वों से इंस्पायर ट्रैक पर चलते हैं. इस ट्रैक में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से जुड़े अलग-अलग हिस्से थे. वीडियो में उन्हें घास और अलग-अलग सतहों पर चलते हुए देखा गया था. इसके अलावा, पीएम मोदी रोजाना करीब चार घंटे ही सोते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद कुछ नहीं खाते हैं.
ब्रीदिंग एक्सरसाइज और प्राणायाम
योग के साथ पीएम मोदी ने ब्रीदिंग एक्सरसाइज का भी जिक्र किया था. उनके 2018 के वीडियो में सांस से जुड़ी एक्सरसाइज करते हुए भी उन्हें देखा गया था. सांस से जुड़ी एक्सरसाइज योग और प्राणायाम का हिस्सा हो सकती हैं. हालांकि, किसी खास तकनीक को पीएम मोदी की फिटनेस का राज कहना सही नहीं होगा. अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो रोज योग कर सकते हैं और अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.
फिटनेस के लिए जरूरी है कुछ न कुछ एक्टिविटी करना
पीएम मोदी ने 2020 में फिट इंडिया संवाद के दौरान रोजाना कम से कम 30 मिनट फिटनेस के लिए देने की बात कही थी. उन्होंने योग के अलावा बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल, कराटे और कबड्डी जैसी चीजें करने की सलाह दी थी. हालांकि, किसी सेलिब्रिटी या इंसान की फिटनेस रूटीन को ज्यों का त्यों अपनाना जरूरी नहीं है. एक्सरसाइज का सिलेक्शन इंसान की फिटनेस पर निर्भर करता है.
डाइट में शामिल करते हैं ये चीजें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट में इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी डाइट में सहजन का पराठा जरूर शामिल करते हैं. सहजन का पराठा बहुत ही अच्छा होता है, जिसमें विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स, और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यह हार्ट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है.
इसे भी पढ़ें- टॉयलेट के समय दर्द और खून आना बवासीर है या फिशर? ऐसे समझें दोनों में फर्क
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
6 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
6 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
8 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
10 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
11 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
13 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
14 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- PMIndia
First published on:
Know More: Editorial Guidelines