Diabetes Symptoms: रात को इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, ये शुगर का इशारा है

Diabetes Symptoms: डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है। इसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। रात के समय शुगर के इन 5 संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं डायबिटीज और नींद के बीच संबंध और संकेतों के बारे में सब कुछ।

Diabetes

Diabetes

Diabetes Symptoms: डायबिटीज या मधुमेह शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने वाली बीमारी है, जो हमारी बॉडी को धीरे-धीरे प्रभावित करती है। वहीं, नींद भी हमारी डेली लाइफ की एक ऐसी हैबिट है, जिसे फॉलो करना जरूरी होता है क्योंकि पर्याप्त नींद न लेने से भी शरीर को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं, जिसमें डायबिटीज भी शामिल है। नींद और डायबिटीज की बीमारी का आपस में संबंधित होती हैं। अगर नींद पूरी न हो, तो शुगर की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय और क्या हैं इसके संकेत।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर लोकेन्द्र तोमर बताते हैं कि आजकल लोगों को काम या पर्सनल लाइफ में और कामों के चलते नींद से सबसे अधिक कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है। नींद से समझौता सिर्फ शुगर की बीमारी नहीं बल्कि हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए सही नहीं है। अच्छी क्वालिटी की स्लीप इसलिए जरूरी होती है क्योंकि रात के समय हमारा शरीर सेल्फ रिपेयरिंग करता है, जो कि सबके लिए जरूरी होता है।

विज्ञापन

नींद और डायबिटीज के बीच संबंध

नींद की क्वालिटी पर डायबिटीज का गहरा प्रभाव पड़ता है। कई रिसर्च से यह पता चला है कि जब शरीर को पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, तो यह ब्लड शुगर लेवल को अनियंत्रित करता है और इंसुलिन लेवल को बढ़ा सकता है। नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और डायबिटीज का रिस्क रहता है।

विज्ञापन

डायबिटीज के रात को दिखते हैं ये 5 संकेत

1. प्यास लगना

रात को बार-बार प्यास लगना भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर का असंतुलित हो जाता है। इस कारण शरीर में पानी की कमी होती है, जिससे आपको बार-बार प्यास लगती है।

विज्ञापन

2. बार-बार पेशाब जाना

अगर आपको रात के समय बार-बार पेशाब आता है तो यह भी हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। जब खून में शुगर का लेवल बढ़ता है, तो किडनी ज्यादा पानी को बाहर निकालती है, जिससे प्यास और पेशाब करने की आदतों में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

3. नींद में खलल

डायबिटीज और नींद से जुड़ी समस्याओं में स्लीप एपनिया की स्थिति हो सकती है। स्लीप एपनिया में सोते वक्त सांस लेने में रुकावट आती है, जिससे नींद की क्वालिटी कम हो जाती है।

विज्ञापन

4. थकान और कमजोरी

रात को सोने के बावजूद भी दिन में थका हुआ और कमजोर महसूस करना डायबिटीज का संकेत हो सकता है। नींद पूरी न होने के चलते बॉडी में एनर्जी लो हो जाती है और यह थकान का कारण बनता है। अगर ये लक्षण लगातार बने रहते हैं, तो आपको शुगर की जांच करवानी चाहिए।

विज्ञापन

5. ठंडे पसीने

रात को बिस्तर में पसीना आना या सुबह बिस्तर का गीला दिखना नाइट स्वेट का कारण है। यह पसीना ठंडा होता है, जो शुगर बढ़ने का संकेत होता है। इस संकेत को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है। ऐसा शरीर में शुगर लेवल के अप-डाउन के चलते होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ