जिस तरह किसी कार तो चलाने के लिए इंजन की जरूरत होती है, उसी तरह लिवर भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है. लिवर हमारे खून को साफ करने से लेकर खून प्रवाह, टॉक्सिन को बाहर निकालने, ऊर्जा उत्पादन, हर्मोनल संतुलन, मेटाबॉलिज्म सुधार आदि कई तरह के काम करता है. अगर इसमें किसी तरह की दिक्कत आती हैं, तो समझ लीजिए की इसका असर पूरे शरीर पर पड़ेगा, जिसमें पाचन संबंधी दिक्कतें, टॉक्सिन के जमा होने के कारण थकान और कमजोरी लगना, फैटी लिवर, लिवर कैंसर शामिल हैं. इसलिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़ें.
लिवर की गंदगी साफ करने में मदद कर सकते हैं कुछ फूड्स
लिवर को सही रहना क्यों जरूरी है, इसके बारे में आपने ऊपर समझ ही लिया होगा. यही वजह है कि अगर आप किसी तरह की समस्या से गुजर रहे हैं, तो वह कहीं न कहीं लिवर से जुड़ी भी हो सकती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा खास अंग है, जो खुद को दोबारा ठीक कर सकता है, बशर्ते उसकी सही से देखभाल की जाए. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि आपके घर में मौजूद कुछ खास फूड्स लिवर की सूजन को कम करने और गंदगी को साफ करने में काफी मदद कर सकते हैं, जिससे लिवर हेल्दी बना रह सकता है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना दो सेब खाना लिवर के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं. सेब में मौजूद विटामिन C, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट जैसे कई गुण मौजूद रहते हैं, जो लिवर के लिए फायदेमंद होता है. इसके अलावा सेब में पेक्टिन नामक घुलशील फाइबर होता है, जो शरीर से भारी धातुओं और टॉक्सिन को बांधकर उसे बाहर निकालता है, जिससे लिवर पर लोड कम होता है और लिवर ठीक से काम कर पाता है.
काला चना भी लिवर को हेल्दी रखने में मददगार साबित हो सकता है. काला चना प्रोटीन, फाइबर, मिनरल्स , विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है. एक रिसर्च के अनुसार, काले चने में मौजूद हाई-फाइबर सामग्री आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है, जो लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में मदद करता है. इसके अलावा चने की प्रोटीन सामग्री लिवर कोशिकाओं की मरम्मत और नए सेल के निर्माण में भी अहम होते हैं.
इन सबके अलावा कॉफी भी सेहत के लिए फायदेमंद हो साबित हो सकता है. कई रिसर्च में ये साबित हुआ है कि कॉफी का सही सेवन लिवर की सुरक्षा करती है. कॉफी ऐसी ड्रिंक है, जो लिवर से फैट को हटाता है और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड, कैफेस्टोल और कहवेओल जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व लिवर में एंजाइम के स्तर को प्रभावित करते हैं. साथ ही यह फैटी लिवर, लिवर कैंसर जैसे खतरनाक बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है और कोलेजन के जमाव को रोककर फाइब्रोसिस (स्कारिंग) को कम कर सकता है. हालांकि, कॉफी का जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत खराब भी कर सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.