Palak Saxena
मैं डिजिटल जर्नलिस्ट हूं और वर्तमान में News24 Hindi के साथ काम कर रही हूं. पिछले एक साल से मैं कंपनी में कार्यरत हूं. लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंडिंग बीट के साथ-साथ न्यूज बीट पर भी काम कर रही हूं.
Read More---विज्ञापन---
Walk karne ke fayde: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने आप को फिट रखने के लिए कभी जिम का सहारा लेते हैं तो कभी डाइट का. लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो बीमारियों से भी बचना चाहते हैं. आजकल लोगों में क्रोनिक डिजीज वाली बिमारियां तेजी से बढ रही हैं, जिनसे राहत पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और अपनी बॉडी को फिट रखना चाहते हैं, साथ ही बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं डॉक्टर बिमल छाजेड से रोजाना टहलने के फायदों के बारे में. इससे आप हमेशा फिट रह सकते हैं और कई बीमारियों को जड से खत्म भी कर सकते हैं.
डॉक्टर बिमल छाजेड ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर आप रोजाना वॉक करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides) की मात्रा कम हो जाएगी. एक्सपर्ट का कहना है कि वॉक करने से हार्ट ब्लोकेज (Heart Blockage) की दिक्कत नहीं होगी. इसके साथ ही यह शुगर (Diabetes) को कंट्रोल करने में काफी ज्यादा मददगार होगा. डॉक्टर बिमल छाजेड का मानना है कि अगर आप टहलते हैं, तो इससे आपकी कैलरीज कम होंगी और इन्हें बाहर निकालने में सहायता मिलेगी. साथ ही, टहलने से जोड़ों में भी सुधार होता है.
रोजाना कुछ देर टहलने से रीड का गठिया (Spinal Arthritis) में भी काफी सुधार होता है. वॉक करना बहुत जरूरी है. इसका सबसे बड़ा फायदा है कि यह फिटनेस को मेनटेन रखता है. अगर आप रोजाना टहलते हैं, तो इससे धीरे-धीरे आपका हार्ट और लंग्स अच्छे होते हैं.
इसे भी पढ़ें- रात के बाद की ये छोटी गलतियां हो सकती हैं आपकी सेहत के लिए खतरनाक, जानें Acharya Manish से
डॉक्टर बिमल छाजेड का कहना है कि हर रोज 35 मिनट टहलना सभी के लिए बहुत जरूरी है. सारे फायदे आपको सिर्फ वॉक करने से ही मिल जाएंगे. एक्सपर्ट का मानना है कि आप महीने में कम से कम 25 दिन तो जरूर वॉक करें. तभी आपको इसके फायदे मिलेंगे. साथ ही अगर आप पूरे महीने टहल सकें, तो यह और भी अधिक लाभदायक होगा.
इसे भी पढ़ें- ज्यादा फल खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा हो सकती हैं ये बीमारियां, जानिए 1 दिन में कितने फल खा सकते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।