News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Stale Chapati Benefits: बहुत से ऐसे लोग हैं जो दिन में एक बार रोटी खाना पसंद करते हैं. इसके साथ ही कुछ ऐसे हैं जो रात और दिन दोनों समय रोटी का सेवन करते हैं. लेकिन ऐसा बहुत बार होता होगा कि रोटी कभी-कभी ज्यादा बन जाने के बाद बच जाती है और एक-दो दिन बासी भी हो जाती है, जिसे खाना कोई भी पसंद नहीं करता. अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं और बासी रोटी (Stale Chapati) को खाने से बचते हैं, तो आइए जानते हैं कि बासी रोटी (Basi Roti) खाने से सेहत पर क्या असर पड़ सकता है. इसके साथ ही जानिए किन लोगों के लिए ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है.
अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन (American National Library of Medicine) के मुताबिक, अगर रोटी को रातभर के लिए फर्मेंट (Ferment) किया जाता है तो इस तरह से उसमें रेजिस्टेंट स्टार्च (Starch) बनता है, जो कि शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद (Benefits of Stale Chapati) होता है क्योंकि इससे खाना धीरे-धीरे पचता है, जिससे पेट भरा हुआ लगने लगता है. इसी कारण जो भी व्यक्ति शुगर की दिक्कत से जूझ रहा है, उसके लिए बासी रोटी बहुत ही लाभदायक मानी जाती है.
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आप भी दूध में मिलाकर पीते हैं ये एक चीज? एक्सपर्ट ने बताया नुकसानदायक
ये भी पढ़ें- पेट की चर्बी बढ़ रही है? टाइप-2 डायबिटीज की जड़ है बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।