पेट की चर्बी बढ़ रही है? टाइप-2 डायबिटीज की जड़ है बढ़ता वजन, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

Diabetes Causes: मोटापा और डायबिटीज कैसे एक-दूसरे से संबंधित हैं। क्यों बच्चों में ये दो हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ती जा रही है। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इसके बारे में विस्तार से।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Diabetes Causes: मोटापा और डायबिटीज को जुड़वां स्वास्थ्य समस्याएं’ कहते हैं, क्योंकि इनमें से एक होने से दूसरे का खतरा भी बढ़ जाता है। खास कर पेट की चर्बी बहुत बढ़ जाने से शरीर इंसुलिन का इस्तेमाल करने में नाकाम होने लगता है। इससे हमे डाइट से शुगर का सेल्स में पहुंचाना जरूरी हो जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में इन दोनों बीमारियों के मामले पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रहे हैं। इन बीमारियों का रिस्क युवाओं में तो था ही मगर अब छोटे बच्चों को भी ये दोनों समस्या होने लगी है। गौर करने की बात ये है कि बच्चों में होने वाली बीमारियां भी एक-दूसरे से ही संबंधित पाई जाती है।

मोटापा कैसे बढ़ा रहा डायबिटीज का रिस्क?

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज के जनरल, लेप्रोस्कोपिक और रोबोटिक सर्जरी में सीनियर डायरेक्टर डॉ. आशीष गौतम बताते हैं कि हमारे शरीर को एनर्जी बनाने के लिए शुगर की जरूरत होती है। इस काम को इंसुलिन हार्मोन करता है, जो शुगर को कोशिकाओं तक पहुंचाता है।

विज्ञापन

मगर जब पेट और कमर के आसपास ज्यादा चर्बी जमा हो जाती है, तो शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही से इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। इसे इंसुलिन रेसिस्टेंस कहते हैं। इस वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता जाता है और धीरे-धीरे टाइप-2 डायबिटीज में बदल जाता है।

मोटापा और डायबिटीज का अनमोल रिश्ता

मोटापा और डायबिटीज का यह रिश्ता बड़ा खतरनाक होता है। कमर के अधिक मोटे होने से मेटाबॉलिज्म की समस्याए होने का खतरा भी बढ़ जाता है जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में वजन अधिक होने से यह खतरा उतना नहीं होता है। पेट की चर्बी से सूजन पैदा करने वाले कैमिकल्स रिलीज होने की संभावना बढ़ती है, जिसके चलते शरीर का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

भारत के बच्चे ज्यादा रिस्क में

एक्सपर्ट बताते हैं कि ये समस्या बद से बदतर हो गई है। इसके आंकड़े दुनियाभर में बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में इस बीमारी की आबादी बच्चों की ज्यादा है। करीब 1.4 करोड़ से अधिक बच्चों को छोटी उम्र में ही शुगर की बीमारी हो रही है। मोटे बच्चों को डायबिटीज हो रही है।

मोटापे से होने वाली अन्य समस्याएं

मोटापे से सिर्फ डायबिटीज नहीं बल्कि कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और सांस लेने में तकलीफ। कम उम्र में लाइफस्टाइन की इन बीमारियों के चलते स्वस्थ जीवन जीने के कई साल कम हो जाते हैं।

विज्ञापन

कैसे करें इस समस्या से बचाव?

  • एक्सपर्ट बताते हैं कि 5-10% वजन कम करना ही डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।
  • नियमित व्यायाम और वॉक करें।
  • तली-भुनी और मीठी चीजें कम खाएं।
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव को कम करें।
  • बच्चों को बाहर खेलने और एक्टिव रहने में मदद करें।

ये भी पढ़ें-गॉलब्लैडर में अटैक से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, एक्सपर्ट से जानिए इग्नोर करना कितना खतरनाक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ