हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nail Rubbing: नाखून रगड़ने से कौन-सी बीमारी ठीक होती है? जानें अमेजिंग हेल्थ बेनिफिट्स

Nail Rubbing Benefits In Hindi: अगर आप बीमार रहते हैं या बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो हाथों के नाखून रगड़ना आपके लिए बेस्ट हो सकता है.यह शरीर के नर्व पॉइंट्स को एक्टिव कर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. 

विज्ञापन
नाखून रगड़ने से क्या होगा? Image Credit- Freepik

Nakhun Se Nakhun Ragadne Ke Fayde: खुद को बीमारियों से बचाना इतना मुश्किल भी नहीं है. आप सिर्फ 5 मिनट अपने हाथों के नाखून रगड़कर कई बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं. नाखून रगड़ना कोई फालतू काम नहीं है, अगर सही तरीके से इसे किया जाए तो काफी हद तक फायदा हो सकता है. कई लोग इसे रोजाना करते हैं और दावा करते हैं कि इससे बालों का झड़ना कम होता है, दिमाग को शांति मिलती है और हेल्थ में कई तरह के बदलाव होते हैं. इसके लेकर स्वामी रामदेव का कहना है कि अगर नाखूनों को रगड़ने से बालों की ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाएंगी. साथ ही, यह शरीर के नर्व पॉइंट्स को एक्टिव कर इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर नाखून रगड़ने से कौन-सी बीमारियों में राहत मिलती है और इसे सही तरीके से कैसे करना चाहिए?

इसे भी पढ़ें- सूरज ढलने के बाद खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें इसके पीछे का साइंस

नाखून रगड़ने के फायदे | Benefits of Nail Rubbing

बालों की समस्या से छुटकारा- नाखून रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे बाल अच्छे होते हैं. लगातार करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है और बाल मजबूत हो जाते हैं. साथ ही, बालों में प्राकृतिक चमक आती है.
गंजापन की समस्या- गंजापन की समस्या को दूर करने के लिए नाखून रगड़ना फायदेमंद माना जाता है. आप इसे 5 मिनट जरूर करें. ताकि नर्व एंडिंग्स बेहतर हो और डेड हेयर फॉलिकल्स को दोबारा काम करना शुरू कर दें.
स्किन के लिए फायदेमंद- स्किन के लिए यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. स्किन गर्म हो जाती है, जिससे चेहरे को पोषण मिलता है. साथ ही, यह एजिंग के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकता है.
दिमाग के लिए अच्छा- अगर आप दिमाग को शांत करना चाहते हैं तो इसे रोजाना कर सकते हैं. यह एक ऐसा व्यायाम है जिससे मन बहुत ही शांत होता है और एक्यूप्रेशर पॉइंट्स दबाव पड़ने से टेंशन नहीं होती.

विज्ञापन

नाखून रगड़ने का सही तरीका

  • दोनों हाथों को छाती के सामने रखें.
  • हाथ की उंगलियों को अंदर की तरफ मोड़ें.
  • अब एक हाथ के नाखून के ऊपर दूसरे हाथ के नाखून रखें. और इन्हें ऊपर-नीचे रगड़ें.
  • इस दौरान आपको अपने मन को शांत रखना है. 

इसे भी पढ़ें- तुरंत उल्टी रोकने के लिए क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया उल्टी रोकने का सबसे तेज़ तरीका क्या है

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola