Benefits of milk and cashew: दूध और काजू हेल्दी होते हैं, जो आपके कई बीमारियों से बचा सकते हैं। ये दिमागी विकास के साथ पूरी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दूध में भिगोकर काजू खाने से हड्डियों और मांसपेशियों का विकास हो सकता है, इनके सेवन से कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। नियमित तौर पर इनका सेवन आपकी इम्युनिटी बूस्ट कर सकते हैं।
पोषक तत्वों का भंडा हैं दूध और काजू
काजू और दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। दोनों इम्युनिटी बढ़ाते हैं और हड्डियों को मजबूत करते हैं। काजू में पोषक तत्वों का भंडार है, इसमें प्रोटीन, फाइबर तथा कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। साथ ही काजू में कॉपर, मैगनीज, फास्फोरस, मैग्नेशियम और जिंक जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते है। वहीं दूध भी पोषक तत्वों से भरा हुआ है, दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी -२) युक्त होता है। दूध एक हेल्दी शरीर के लिए जरूरी माना गया है।
और पढ़िए –Joint Pain Home Remedies: जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, फौरन मिलेगी निजात
दूध और काजू का ऐसे करें सेवन (How to Eat Cashew with Milk in Hindi)
- सबसे पहले एक गिलास दूध लेना है।
- फिर इसमें 3-5 काजू भिगोना है।
- रातभर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ देना है।
- अब दूध में काजू को अच्छी तरह से उबाल लें।
- इसके बाद आप काजू खा लें।
- फिर इसके बाद दूध भी पी लें।
दूध और काजू के फायदे
- फाइबर से भरपूर काजू के सेवन से कब्ज की दिक्कत दूर होती है।
- काजू और दूध के सेवन से दुबले-पतले शरीर का विकास होता है।
- रोजाना दूध में भीगे काजू खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
- काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- दूध और काजू का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी।
- काजू और दूध का सेवन जोड़ों के दर्द से भी राहत दिला सकता है।
और पढ़िए –Papaya Seeds: इस तरह करिए पपीते के बीजों का इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे, इस तरह करें सेवन
Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
35 mins agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
57 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
3 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
20 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
23 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines