Papaya Seeds: इस तरह करिए पपीते के बीजों का इस्तेमाल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे, इस तरह करें सेवन

papaya seeds tremendous benefits

papaya seeds tremendous benefits

Papaya Seeds: पपीते का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आप पपीते के बीजों को फैंक देते हैं तो शायद आप गलत कर रहे हैं। क्योंकि पपीते के बीज भी बहुत फायदेमंद होते हैं। जिनसे शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। हम आपको पपीते के बीजों के ऐसे ही फायदे बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

पोषक तत्वों से भरे होते हैं पपीते के बीज

पपीता शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे एनर्जी मिलती है, जबकि चेहरा भी साफ रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीते के बीज में भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-सा विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जबकि इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है, जो शरीर को कई परेशानियों से बचाता है।

विज्ञापन

इस तरह करना चाहिए सेवन

आप सोच रहे होंगे की पपीते के बीजों को तो फेंक दिया जाता है, लेकिन हम आपको इनके सेवन करने का तरीका बताते हैं। पपीतों के बीज को आप जूस या सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं। इसके अलावा पपीते के बीजों को सुखाकर उनका पाउडर भी बनाया जा सकता है। हां ध्यान रहें कि अगर आप पाउडर बनाकर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो फिर इसकी मात्रा 5 से 8 ग्राम ही होनी चाहिए।

विज्ञापन

पेट की चर्बी होती है गायब

पपीते के बीज पेट की चर्बी दूर करने में बहुत सहायक होते हैं। क्योंकि इनमें मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर का फैट कम होता है और वजन नहीं बढ़ता है। इसके अलावा यह कॉलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। इसलिए वजन कम करने पपीता खाने की सलाह दी जाती है।

पाचन रहता है सही

बिगड़ती पाचन की क्रिया आज के वक्त में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। लेकिन अगर आप पपीते के बीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपके पेट की पाचन क्रिया ठीक रहेगी। क्योंकि यह पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। जिससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है।

विज्ञापन

लीवर के लिए फायदेमंद

पपीते के बीज लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। क्योंकि पपीतों के बीजों में लिवर सिरोसिस से लड़ने वाले तत्व पाए जाते हैं। जिससे आपका लीवर ठीक रहता है। हालांकि इसके लिए आपको पपीतों के बीजों का लगातार कुछ दिनों तक सेवन करना होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ