Healthy Dinner Habits: दिन की शुरुआत अगर सिर दर्द या पेट में भारीपन के साथ हो जाए, तो पूरा दिन सुस्ती और चिड़चिड़ेपन में निकल जाता है. साथ ही, काम में मन भी नहीं लगता और शरीर बहुत आलसी हो जाता है. हालांकि, ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सुबह पेट भारी होना या खुलकर पेट साफ ना होने की वजह रात का खाना है. अगर आपने सही वक्त पर खाना नहीं खाया तो अक्सर ऐसा हो जाता है. इसलिए एक्सपर्ट खाने के बाद चलने की सलाह देते हैं. हालांकि, कई लोगों को हर रोज खाना खाने के बाद चलने की आदत नहीं हो पाती. ऐसे में आपको खाने के बाद उन चीजों का सेवन करना होगा जिनकी मदद से सुबह पेट आसानी से साफ हो सके.
डिनर के बाद क्या खाना चाहिए?
खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद और डॉक्टरों के अनुसार यह छोटी-सी आदत पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकती है. अगर आपका पेट साफ नहीं रहता या आपको कुछ मीठा खाने की आदत है तो आपको इसका सेवन करना चाहिए.
कैसे करें सेवन?
सौंफ और मिश्री को मिलाकर खाना फायदेमंद हो सकता है. आप इसे खाने के बाद मिलाकर खा सकते हैं. वरना रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट 1 चम्मच सौंफ और आधा चम्मच मिश्री का सेवन करना होगा.
सौंफ और मिश्री खाने के फायदे
- पाचन तंत्र मजबूत होना
- एसिडिटी और अपच में कमी होना
- मुंह की बदबू दूर होना
- पेट का भारीपन हल्का होना
- सिर दर्द से राहत
- मूड एकदम फ्रेश रहना
खाने के बाद खाना क्यों फायदेमंद है?
एक्सपर्ट का कहना है कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है. इसलिए यह खाने और पेट की गर्मी को कम करने का काम करती है. वहीं, मिश्री शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है, जिससे पाचन अच्छी तरह से काम करता है. इसलिए खाने के बाद दोनों को मिलाकर खाना फायदेमंद साबित हो सकता है.
डिनर के बाद ना करें ये काम
- खराब ना पिएं
- ठंडा पानी से परहेज
- तुरंत सोने से बचें
- जंक फूड ना खाएं
- डिनर के बाद चाय पीने से बचें
ये छोटी-सी आदत पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करेगी और आप सालों तक हेल्दी रहेंगे.
इसे भी पढ़ें- कूल्हे की हड्डी में कैंसर के क्या लक्षण हैं? एक्सपर्ट ने बताया गंभीर रूप लेने से पहले इन 5 संकेत से करें पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
व्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
36 mins agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
4 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
19 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
22 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
22 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 day agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines