रोज आम का अचार खाने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया आंतों के लिए किस तरह हो सकता है फायदेमंद

Mango Pickle Benefits: आम का अचार सिर्फ स्वाद में अच्छा नहीं होता, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार इसमें डाले जाने वाले पारंपरिक मसाले पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं और आंतों के लिए भी फायदेमंद हैं.

mango pickle

इसमें डाले जाने वाले पारंपरिक मसाले पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं. Image Credit- Freepik

Mango Pickle Khane Ke Fayde: आम का अचार भारतीय रसोई में सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि परंपरा का भी एक अहम हिस्सा है. सदियों से घरों में पारंपरिक तरीकों से आम का अचार बनाया जाता रहा है, जिसमें कच्चा आम, देसी मसाले और सरसों का तेल भी इस्तेमाल किया जाता है. यह अचार सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही रसोई की समझ और सेहत से जुड़ी मान्यताओं को भी दर्शाता है. यही वजह है कि आज भी आम का अचार भारतीय थाली में खास जगह रखता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि रोज आम का अचार खाना सेहत के लिए सही है या नहीं? इसको लेकर आचार्य मनीष जी का कहना है कि अगर आम का अचार सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए तो यह पाचन तंत्र और आंतों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसे खाने के और भी फायदे हैं जिसे हम आपके साथ इस लेख में साझा कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

आम के अचार के फायदे | Mango Eating Benefits

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- आम का अचार खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं कम हो जाती हैं, क्योंकि इसमें मौजूद खट्टापन पेट को राहत देने का काम करता है. वहीं, मसालों में हल्दी और मेथी दाना एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं.
विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलेगा- कच्चे आम में विटामिन सी मौजूद होता है, जो इंसान की प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने का काम करता है. साथ ही, इसे खाने से वाइट ब्लड सेल्स का विकास होता है. इसलिए आप आम का अचार रोजाना खा सकते हैं, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.
ब्लड शुगर लेवल होगा सही- आपको जानकर हैरानी होगी कि रोजाना आम का अचार खाने से ब्लड शुगर भी प्रभावित होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मेथी दाने का इस्तेमाल किया जाता है, जो डायबिटीज में बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है.
फैट बर्न प्रोसेस को बढ़ावा- अचार को बनाने के लिए मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और फैट बर्न प्रोसेस को बढ़ावा मिलता है. साथ ही, कच्चा आम पेट भरे होने का अहसास कराता है, जिससे भूख कम लगती है.

सीमित मात्रा में करें सेवन

रोजाना आम का अचार दो से तीन टुकड़े खाना सही रहेगा. आप एक छोटी कटोरी सुबह या शाम खाने के साथ अचार का सेवन कर सकते हैं. ज्यादा मात्रा में खाने से आपका गला खराब हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ