Mushroom Benefits: मशरूम के 5 बड़े फायदे जान आज ही खाना शुरू कर देंगे आप! जानिए क्यों है खास?

Mushroom Khane ke Fayde: आपने कई तरह के सुपरफूड्स के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको मशरूम के 5 ऐसे जबरदस्त फायदों के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप उसे तुरंत अपनी डाइट में शामिल कर लेंगे.

Mushroom Ke Fayde

मशरूम खाने के फायदे.

आजकल मशरूम सिर्फ रेस्टोरेंट की डिश नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है. स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम की खेती अब बड़े पैमाने पर की जा रही है. इसमें प्रोटीन, विटामिन, आयरन, पोटैशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे कई जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं. यही वजह है कि इसे न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस कहा जाता है, लेकिन कई लोगों को इसके फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती. आइए जानते हैं मशरूम खाने के 5 बड़े फायदे, जो आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और फाइटोकेमिकल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं. यह बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाव करने में मदद कर सकता है और साथ ही, मौसम बदलने पर होने वाली सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

विज्ञापन

त्वचा को बनाए स्वस्थ और चमकदार

मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर मुंहासे और इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनी रह सकती है.

विज्ञापन

खून की कमी दूर करने में सहायक

अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है. इसमें आयरन (Iron) और फोलिक एसिड (Folic Acid) पाया जाता है, जो खून की कमी को दूर करने और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. एनीमिया (Anemia) से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

विज्ञापन

डायबिटीज में लाभकारी

मशरूम में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा नियंत्रित होती है और यह ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकता है. डायबिटीज मरीज अगर डॉक्टर की सलाह से इसे डाइट में शामिल करें, तो यह उनके लिए फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है.

विज्ञापन

दिल और पाचन तंत्र के लिए अच्छा

मशरूम में पाए जाने वाले फाइबर और पॉलीसेकेराइड्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. यह प्रीबायोटिक की तरह काम कर आंतों को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है. साथ ही सीमित मात्रा में सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य को भी सपोर्ट मिल सकता है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान: जंगली मशरूम का सेवन करने से बचें, क्योंकि कुछ किस्में जहरीली हो सकती हैं, इसलिए सेवन करने से पहले जांच जरूर करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ