Benefits and Disadvantages Of Raw Vegetables: सब्जियां, जो हमारे खाने का सबसे अहम हिस्सा होती है। शाकाहारी हो या मांसाहारी हर किसी को अपनी डाइट में सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए ताकि उनके शरीर को पर्याप्त पोषण, फाइबर और विटामिन्स मिल सके। मगर क्या सब्जियों को ज्यादा पकाने से उनके गुण कम हो जाते हैं? अक्सर, ऐसा हरी सब्जियों के लिए कहा जाता है। कुछ हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं हरी सब्जियों को कम से कम पकाना चाहिए ताकि उसका न्यूट्रिएंट कम न हो, तो वहीं कुछ का मानना है कि ऐसा सिर्फ पत्तेदार सब्जियों के साथ होना चाहिए। चलिए इस बात को एक्सपर्ट से समझते हैं।
कैसी सब्जियों को कच्चा खाना चाहिए?
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर मोहसिन वली बताते हैं कि सब्जियां कई प्रकार की होती हैं और उन्हें पकाने से लेकर खाने तक के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं। जैसे कि आंवला- इसका स्वाद कसैला होता है, इसलिए कई बार लोग इसे उबालकर या स्टीम करके खाते हैं, मगर आंवला पकाने से इसके न्यूट्रिएंट्स कम हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इस दवा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी डैमेज, दिखते हैं ये 5 लक्षण
क्या है एक्सपर्ट की राय?
एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसी कई सब्जियां हैं, जो पकने के बाद पोषण में कम हो जाती है। मगर उनका शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि इनका जो पोषण होता है, वह शरीर को पकने के बाद ही लग पाता है। इसका मतलब है कि इसकी अब्जॉर्पशन पॉवर बढ़ जाती है।
किस तरह खाएं सब्जी?
ब्रोकली, मटर, गोभी, पत्तागोभी और तुरई इन्हें पकाना जरूरी होता है। वहीं, सब्जियां जैसे गाजर, मूली, ककड़ी, खीरा या चुकंदर बिना पकाएं खाई जा सकती हैं। लौकी और पालक को हल्का पकाकर खाया जाना चाहिए और इन्हें बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए।
रॉ-वेजिटेबल कल्चर कितना सही?
रॉ-वेजिटेबल खाने वाला तरीका सोशल मीडिया से वायरल हुआ है। कई न्यूट्रिशनिस्ट बिना पकाई सब्जी खाने की सलाह देते हैं लेकिन ये सबके मेटाबॉलिज्म के लिए सही नहीं होती है। कुछ लोगों को पाचन बिगड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि बिना पकाई हुई सब्जियों में हमें खीरा या चुकंदर, टमाटर खाना चाहिए या फिर स्प्राउट्स को कच्चा खाना चाहिए।
कच्ची सब्जी खाने के फायदे और नुकसान जानिए
पकी सब्जी खाने से विटामिन बी और सी शरीर को कम मिल सकता है। मगर कच्ची सब्जियों में फाइबर बहुत ज्यादा होता है। कच्ची सब्जी खाने से वेट लॉस हो सकता है। कच्ची सब्जी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
कच्ची सब्जी खाने से शरीर में इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है। कुछ लोगों को कच्ची सब्जियां भारी लग सकती हैं जिससे गैस, सूजन या अपच हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- प्रदूषित इलाकों में बढ़ जाता है इस कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती लक्षण और उपाय
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
15 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
17 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
20 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines