इस दवा का ज्यादा सेवन कर सकता है किडनी डैमेज, दिखते हैं ये 5 लक्षण

Kidney Disease Symptoms: किडनी खराब होने के कारणों में लाइफस्टाइल और खान-पान शामिल है। मगर क्या आप जानते हैं कुछ दवाएं भी होती हैं, जो हमारी किडनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं किडनी डैमेज के संकेत और बचाव क्या है।

SOURCE- NEWS 24

Kidney Disease Symptoms: किडनी डैमेज के पीछे कई कारण छिपे हैं। इनमें से एक शरीर में बढ़ता विटामिन-डी भी है। अगर किसी के शरीर में विटामिम-डी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो आपको किडनी से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। इसे मेडिकल भाषा में हाइपरविटामिनोसिस डी भी कहा जाता है। ये एक खतरनाक स्थिति होती है, जिसमें इंसान के कई अंग डैमेज हो सकते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा असर किडनी पर होता है। आइए जानते हैं किडनी खराब होने का कारण और विटामिन-डी के साइड-इफेक्ट्स क्या है।

विज्ञापन

विटामिन-डी टॉक्सिसिटी क्या है?

इसका अर्थ होता है शरीर में किसी एक विटामिन जैसे कि विटामिन-डी की अधिकता हो जाना। ये एक ऐसा विटामिन है, जो हमारी इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन-डी को सॉल्यूबल भी माना जाता है लेकिन जब इसकी अतिरिक्त मात्रा खून में बढ़ जाती है तो उससे इस अंग पर असर पड़ता है। क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट बताती हैं कि ये ऐसी गंभीर स्थिति होती है जिसमें मरीज को बार-बार पेशाब भी आता है।

विज्ञापन

किडनी को कैसे डैमेज करता है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट में क्यूरेस की स्टडी के बारे में बताया गया है जिसमें एक मामला भी साझा किया गया है कि 76 वर्षीय रोगी को किडनी की बीमारी थी। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की थी, तो पाया गया कि उसे हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन-डी सप्लीमेंट दिया गया था। मगर उसने उस दवा को अनियंत्रित तरीके से लिया और फिर उसके शरीर के कई अंगों पर असर दिखा।

विज्ञापन

विटामिन-डी से खराब हुई किडनी में दिखते हैं ये संकेत

डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज को 6 हफ्तों बाद अपनी किडनी की बीमारी के बारे में पता चला था। बुजुर्ग को पहले से हाई बीपी की भी समस्या थी और उसकी बीमारी के लक्षण ऐसे थे:

कमजोरी होना- किडनी में खराबी होने से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ जाते हैं, जिस वजह से शरीर में कमजोरी हो जाती है।

विज्ञापन

चक्कर आना- जब बॉडी में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं, तो कई बार चक्कर भी महसूस हो सकते हैं।

बहुत ज्यादा पेशाब आना- किडनी शरीर में पेशाब के रिलीज करती है, जब फिलटर करने का काम सही से नहीं होता है, तो पेशाब बार-बार आता है।

विज्ञापन

भूख न लगना- अगर खाना सही से नहीं पचता है, तो उससे भूख में भी कमी आ जाती है।

5 किलो वजन कम हो जाना- किडनी डैमेज होने पर शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है, जिस वजह से मरीज का वजन कम हो जाता है।

विज्ञापन

कैसे करना चाहिए विटामिन-डी का सेवन?

  • विटामिन-डी के लिए आपको धूप लेनी चाहिए। ये नेचुरल और सबसे कारगर विकल्प है।
  • विटामिन-डी से भरपूर फलों का सेवन करें। इसमें अंजीर, स्ट्रॉबेरी, केले और खजूर खा सकते हैं।
  • अगर आप सप्लीमेंट ले रहे हैं तो डॉक्टर की निगरानी में सप्लीमेंट लें।

ये भी पढ़ें- प्रदूषित इलाकों में बढ़ जाता है इस कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानें शुरुआती लक्षण और उपाय

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ