Beetroot Benefits: चुकंदर एक बेहद पौष्टिक फूड है जो सेहत को कई प्रकार से लाभ प्रदान करता है। इसमें फोलिक एसिड, आयरन, नाइट्रेट्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। चुकंदर खाने से फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। चुकंदर का सेवन हार्मोनल संतुलन बनाए रखने और प्रजनन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी माना जाता है। डाइटिशियन प्रेरणा बताती हैं कि चुकंदर का रोजाना सेवन करने से गर्भधारण करने में सहायता मिलती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
यह जानकारी हम आपको डाइटिशियन प्रेरणा, जो एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बता रहे हैं। प्रेरणा अक्सर अपने यूट्यूब पेज पर सेहत से जुड़ी जानकारियां लोगों को शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें
चुकंदर कैसे बढ़ाता है फर्टिलिटी रेट?
डाइटिशियन प्रेरणा बताती हैं कि चुकंदर नेचुरल वियाग्रा की तरह होता है, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर खाने से महिला की बच्चे दानी की परत मजबूत होती है, जिससे गर्भ को ठहरने में सहायता प्राप्त होती है। चुकंदर वैस्कुलर फंक्शन को इंप्रूव करता है, जिससे ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन अच्छे से होता है। ये सभी कारण हैं, जिससे फर्टिलिटी रेट बढ़ता है। चुकंदर खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है, जो गर्भ धारण के लिए अहम है। चुकंदर खाने से हार्मोनल इंबैलेंस नियंत्रित होता है, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।
रोजाना चुकंदर खाने के फायदे
- चुकंदर खाने से रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।
- चुकंदर खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी शरीर को मिलते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- चुकंदर फाइबर का सोर्स है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
- चुकंदर खाने से यूरिन की समस्याएं दूर होती हैं।
- रोजाना चुकंदर खाने से स्किन का ग्लो बढ़ता है।
कैसे खाएं चुकंदर?
- आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं।
- चुकंदर का सलाद खाना भी फायदेमंद होगा।
- सर्दियों के मौसम में आप चुकंदर का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
21 mins agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
2 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
4 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
18 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
19 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
21 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
22 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines