---विज्ञापन---

हेल्थ

Beetroot Benefits: चुकंदर खाएं… फर्टिलिटी रेट बढ़ाएं, जानिए रोज खाने के फायदे

Beetroot Benefits: फर्टिलिटी की प्रॉब्लम एक बढ़ती हुई समस्या है, जो सामान्य बनती जा रही है। डाइटिशियन बताते हैं कि रोजाना चुकंदर का सेवन करने से महिलाओं का फर्टिलिटी रेट बढ़ता है। आइए जानते हैं इसका कारण और खाने के फायदे।

Beetroot Benefits: चुकंदर एक बेहद पौष्टिक फूड है जो सेहत को कई प्रकार से लाभ प्रदान करता है। इसमें फोलिक एसिड, आयरन, नाइट्रेट्स, और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। चुकंदर खाने से फर्टिलिटी को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। चुकंदर का सेवन हार्मोनल संतुलन बनाए रखने और प्रजनन शक्ति को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी माना जाता है। डाइटिशियन प्रेरणा बताती हैं कि चुकंदर का रोजाना सेवन करने से गर्भधारण करने में सहायता मिलती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

यह जानकारी हम आपको डाइटिशियन प्रेरणा, जो एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बता रहे हैं। प्रेरणा अक्सर अपने यूट्यूब पेज पर सेहत से जुड़ी जानकारियां लोगों को शेयर करती रहती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें

चुकंदर कैसे बढ़ाता है फर्टिलिटी रेट?

डाइटिशियन प्रेरणा बताती हैं कि चुकंदर नेचुरल वियाग्रा की तरह होता है, जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर खाने से महिला की बच्चे दानी की परत मजबूत होती है, जिससे गर्भ को ठहरने में सहायता प्राप्त होती है। चुकंदर वैस्कुलर फंक्शन को इंप्रूव करता है, जिससे ब्लड फ्लो और सर्कुलेशन अच्छे से होता है। ये सभी कारण हैं, जिससे फर्टिलिटी रेट बढ़ता है। चुकंदर खाने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है, जो गर्भ धारण के लिए अहम है। चुकंदर खाने से हार्मोनल इंबैलेंस नियंत्रित होता है, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार हो सकता है।

---विज्ञापन---

रोजाना चुकंदर खाने के फायदे

  • चुकंदर खाने से रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।
  • चुकंदर खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी शरीर को मिलते हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।
  • चुकंदर फाइबर का सोर्स है, जिससे पाचन क्रिया में सुधार होता है।
  • चुकंदर खाने से यूरिन की समस्याएं दूर होती हैं।
  • रोजाना चुकंदर खाने से स्किन का ग्लो बढ़ता है।

कैसे खाएं चुकंदर?

  • आप चुकंदर का जूस पी सकते हैं।
  • चुकंदर का सलाद खाना भी फायदेमंद होगा।
  • सर्दियों के मौसम में आप चुकंदर का सूप बनाकर भी पी सकते हैं।

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2024 06:52 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola