हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bawaseer Home Remedy: बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें, डॉक्टर से जानें इफेक्टिव घरेलू तरीका

Bawaseer Home Remedy: बवासीर एक दर्दनाक बीमारी होती है, जिसमें प्राइवेट पार्ट में सूजन, दर्द और घाव की समस्या होती है। पाइल्स की समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। इस परेशानी से राहत पाने के लिए हम आपको डॉक्टर द्वारा बताया गया सरल और आसान नुस्खा बता रहे हैं।

विज्ञापन
Bawaseer Home Remedy

Bawaseer Home Remedy: बवासीर मलाशय के हिस्से में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो पुरुषों और महिलाओं, दोनों में हो सकती है। वैसे तो पाइल्स की बीमारी में दवाओं और मेडिकल हेल्प ली जा सकती है लेकिन इसके होने के पीछे कारण खराब लाइफस्टाइल होता है। इसलिए अधिकतर लोग इस बीमारी के लिए होम रेमेडी और घरेलू नुस्खों की तलाश करते हैं। बवासीर में मलाशय और गुदे में सूजन के साथ घाव बन जाता है, जिससे मरीज को उठने-बैठने में परेशानी होती है। कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रेश भी नहीं होते हैं। आइए हम आपको डॉक्टर द्वारा बताई गई टिप्स के बारे में बताते हैं।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर सलीम जैदी, जो कि एक यूनानी एक्सपर्ट हैं और यूट्यूब के माध्यम से कई सालों से लोगों को अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। वे अपने अकाउंट पर स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के बारे में बताते हैं। बीमारियों और खान-पान का सेहतमंद वर्जन लोगों को शेयर करते हैं। डॉक्टर सलीम ने पाइल्स का देसी नुस्खा बताया है, जो काफी सरल है।

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: डाइट में बदलाव क्यों जरूरी?

विज्ञापन

इस उपाय से मिलेगी मदद

डॉक्टर सलीम बताते हैं कि आपको इस रेमेडी के लिए कैस्टर ऑयल और भीम सेनी कपूर लेना है। कैस्टर ऑयल में पेन रिलीविंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे सूजन और दर्द की समस्या में राहत मिलती है। वहीं, भीम सेनी कपूर खुजली और असहजता को दूर करने में सहायता प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए आपको 1 चम्मच तेल को हल्का गर्म कर लेना होगा। अब इस तेल में भीम सेनी कपूर का चूरा मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना होगा। इस तेल को आपको संक्रमित त्वचा पर कॉटन की मदद से या फिर साफ हाथों की मदद से लगाना है। इससे आपको सूजन, खुजली और दर्द भी कम होता है।

बवासीर के लिए अन्य टिप्स

फाइबर युक्त भोजन खाएं।
पर्याप्त पानी पिएं।
डॉक्टर कहते हैं कि आपको भोजन और पानी दोनों साफ ही लेना है।
हल्दी और एलोवेरा जेल भी फायदेमंद है।
ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से परहेज करें।

विज्ञापन

बवासीर के शुरुआती संकेत

  • ऐनल (Anal) में खुजली होना।
  • इस एरिया में सूजन होना।
  • घाव बनना।
  • खून निकलना।
  • बैठने में दिक्कत होना।

ये भी पढ़ें- रोज खाएं 1 कटोरी दही, नहीं होगा कैंसर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola