Bathua Water Benefits: 31 दिनों तक बथुआ का पानी पीने से शरीर को मिलेंगे ढेरों फायदे! जानें तरीका

Bathua Water Benefits: सर्दियों में बथुए का साग अक्सर लोगों के घरों में बनता है। इसका कारण यही है कि यह साग इस मौसम में ही बाजार में मिलता है। साग तो बहुत खाया होगा, आज जान लीजिए इसके पानी को पीने से क्या फायदा होगा।

Health Tips (3)

Bathua Water Benefits: बथुआ का साग तो आपने खाया ही होगा। सर्दियों के दिनों में यह साग लगभग हर किसी के घर में बनता है। यह साग स्वाद में तो लाजवाब है ही, मगर इस साग का न्यूट्रिशन प्रॉफाइल भी बेहतरीन है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी-3, बी-6, सी, ई और सी के साथ-साथ मिनरल्स, आयरन, पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है। इसका साग तो बहुत कॉमन है, लेकिन क्या आपने कभी इसका पानी पिया है? आइए जानते हैं 31 दिनों तक लगातार बथुए के साग का पानी पीने से क्या-क्या फायदे होंगे।

विज्ञापन

बथुए के साग का पानी पीने के अनोखे फायदे

पाचन क्रिया सुधारें- बथुए का पानी पीने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या दूर होती है। यह पेट से जुडे़ रोगों को दूर करने में सहायक होता है।

विज्ञापन

बॉडी डिटॉक्स- बथुए का पानी पीने से शरीर के अंदर के टॉक्सिन्स फ्लश आउट होते हैं। इससे यूरिन से संबंधित बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट्स- बथुआ एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। ऐसे में इस पानी को पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। यह पुरानी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी असरदार है।

वेट मैनेजमेंट- बथुआ का साग लो कैलोरी वेजिटेबल है। इस साग के पानी को पीने से वेट लॉस करने में मदद मिलती है। इस पानी को पीने से हाइड्रेशन भी बना रहता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- Freepik

हार्ट हेल्थ- इस साग का पानी रोजाना पीने से दिल के रोगों से भी बचा जा सकता है। बथुए से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जो अच्छी हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर है।

विज्ञापन

बोन हेल्थ- बथुआ कैल्शियम का भी सोर्स है। इसलिए इसके पत्तों का पानी पीने से आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।

कैसे बनाएं इसका पानी?

बथुआ का पानी बनाने के लिए आपको बथुए के साग की कुछ पत्तियों को तोड़कर 1 गिलास पानी में अच्छे से उबालना है। इस पानी को उबालकर इतना सुखा दें कि एक गाढ़ा लिक्विड या अर्क तैयार हो जाए। इस अर्क को 1 गिलास पानी में डालकर पिएं। आप चाहें, तो इसे गर्म पानी में भी पी सकते हैं। इसे सुबह के समय पीना फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ