हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ठंड में नहाने से घबराना भी एक बीमारी के संकेत, जानें विशेषज्ञ से लक्षण और बचाव

Ablutophobia Symptoms: कुछ लोगों को ठंड आते ही नहाने से घबराहट होने लगती है। हालांकि, इसके पीछे की वजह लोग यह समझते हैं कि शायद ठंडा पानी आपको डरा रहा है। मगर क्या आप जानते हैं, यह पानी से जुड़ी कोई समस्या नहीं है, इसमें भी दिमागी लोचा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट-freepik

Ablutophobia Symptoms: सर्दियां आते ही कुछ लोग नहाने से आना-कानी करने लगते हैं। इस पर लोग यह मानते हैं कि शायद पानी ठंडा है, इसलिए लोग नहाने से कतराते हैं। नहाना हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर की साफ-सफाई पर फोकस किया जाता है। बॉडी स्वच्छ और ताजगी से भरपूर रखने के लिए नहाते हैं। इसलिए, अगर हम सर्दियों में नहीं नहाएंगे, तो जल्दी बीमारियों के घेरे में आएंगे। क्या आप जानते हैं सर्दियों में न नहाना पानी से संबंधित बीमारी नहीं है, बल्कि एक मानसिक अवस्था है, जिसमें हम नहाने से दूर भागते हैं। यह एक प्रकार का फोबिया है, जिसे एब्लूटोफोबिया कहते हैं। आइए जानते हैं इस फोबिया के बारे में।

ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?

सर्दियों में नहाने से डर क्यों लगता है?

हालांकि, कभी-कभी ऐसा होना सामान्य हो सकता है लेकिन जिन लोगों को सिर्फ नहाने से डर या एंग्जाइटी महसूस होती है, वे मानसिक रूप से बीमार होते हैं। इन्हें अपने इस रवैये और संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि सर्दियों में या किसी भी मौसम में न नहाने से आपका शरीर संक्रमण और बैक्टीरिया के घेरे में आ सकता है, जो आपको बीमार कर सकता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट-freepik

एब्लूटोफोबिया क्या है?

एब्लूटोफोबिया एक मानसिक बीमारी है, जिसमें इंसान को साफ-सफाई, नहाने या पानी से अत्यधिक डर या घृणा महसूस होती है। यह एक प्रकार का फोबिया है, जो किसी एक चीज़ या स्थिति से होने वाले असामन्य डर को दिखाती है। इस फोबिया के कारण लोगों को अपने तन की सफाई या स्नान करने से मानसिक परेशानी होती है। ऐसे लोग इसे टालने या उससे बचने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करते हैं।

विज्ञापन

एब्लूटोफोबिया के संकेत

  • गंदगी में रहना पसंद होना।
  • नहाने से दूर रहना।
  • लम्बे समय तक साफ-सफाई में न रहने की आदत।
  • सफाई जरूरी है, यह जानने के बाद भी न नहाना।
  • पानी देखकर दिल की धड़कनों का तेज होना या पसीना आना।

एब्लूटोफोबिया के कारण

  • बचपन के कुछ खराब एक्सपीरियंस, अक्सर बचपन में कुछ लोगों के साथ नहाने वाला एक खराब अनुभव जुड़ जाता है, जो बड़े होने के बाद भी परेशान कर सकता है।
  • डिप्रेशन, एंग्जाइटी, तनाव या OCD की बीमारी से पीड़ित लोगों को भी नहाने की यह समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को बचपन से ही ऐसा वातावरण मिलता है, जिसमें वे साफ-सफाई से बचते हैं या खुद साफ न रहने जैसी आदतों को अपना लेते हैं।

क्या है इस बीमारी का इलाज?

नहाने वाले इस फोबिया से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टरी सलाह ली जाती है। उसमें थेरेपी, काउंसलिंग समेत लाइफस्टाइल में चेंज के साथ-साथ मेडिटेशन और योग करने को कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola