Medical Emergency Device: सेहत कब बिगड़ जाए इसका अंदाजा किसी को भी नहीं होता है. खासतौर से अगर व्यक्ति को पहले से किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो या कोई बीमारी हो तो खुद को हर स्थिति के लिए तैयार रखना जरूरी होता है. ऐसे में यहां उन 7 मेडिकल डिवाइस के बारे में बताया जा रहा है जो व्यक्ति को इमरजेंसी के लिए तैयार रखते हैं, हेल्थ को बेहतर तरह से मॉनीटर करते हैं और आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. डॉक्टर की सलाह से आप भी इन मेडिकल डिवाइस को घर पर रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – बच्चे को जन्म देने के बाद अवसाद से घिर सकती है मां, जानिए क्या होता है पोस्टपार्टम डिप्रेशन, कैसे दिखते हैं इसके लक्षण
घर में रखे जा सकते हैं ये 7 मेडिकल डिवाइस
ब्लड प्रेशर मॉनीटर
घर में ब्लड प्रेशर मॉनीटर रखकर कभी भी ब्लड प्रेशर चेक किया जा सकता है. इससे अगर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बेवक्त कभी कम या ज्यादा हो जाता है तो तुरंत पता चल जाता है. इसीलए घर में ओटोमेटेड अपर आर्म मॉनीटर रखना, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें दिल संबंधी दिक्कतें हैं, बेहद फायदेमंद साबित होता है.
ग्लूकोमीटर
घर में ग्लूकोमीटर भी रखा जा सकता है. ग्लूकोमीटर डायबिटीज के मरीजों के लिए इस डिवाइस को घर में रखना जरूरी है. कई बार लोगों को ब्लड शुगर लेवल कम या ज्यादा नजर आता है लेकिन वे तबतक डॉक्टर के पास नहीं जाते जबतक लक्षण बहुत ज्यादा बढ़ नहीं जाते. ऐसे में ग्लूकोमीटर रखने पर कभी भी ब्लड शुगर लेवल्स की जांच हो सकती है.
थर्मामीटर
घर में रखने के लिए सबसे आम और जरूरी मेडिकल डिवाइस है थर्मामीटर. घर में डिजिटल थर्मामीट जरूर रखना चाहिए. इससे आसानी से घर पर ही शरीर के तापमान की जांच होती है और वक्त-वक्त पर हेल्थ को मॉनीटर किया जा सकता है. एवरेज बॉडी टेम्प्रेचर 98.6 डिग्री फेरेनहाइट होता है या थोड़ा ऊपर नीचे हो सकती है, लेकिन अगर रीडिंग 104 डिग्री फेरेनहाइट से ज्यादा हो तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को बुखार है.
पल्स ऑक्सीमीटर
पल्स ऑक्सीमीटर उंगली पर लगाने वाला एक छोटा सा डिवाइस है. यह डिवाइस शरीर के ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करके बताता है और पल्स रेट की जानकारी देता है.
स्मार्टवॉच या पॉर्टेबल ECG
कुछ स्मार्टवॉच और पॉर्टेबल ECG डिवाइस सिंगल लीड ईसीजी की जांच करता है जिससे डॉक्टर से शेयर किया जा सकता है. यह मॉनीटरिंग और स्क्रीनिंग में काम आ सकता है. लेकिन, अगर सांस लेने में दिक्कत हो या सीने में दर्द होने लगे और ईसीजी की रीडिंग नॉर्मल आए तब भी डॉक्टर से जांच करानी चाहिए.
नेबुलाइजर
नेबुलाइजर लिक्विड दवा को भाप बनाकर व्यक्ति को सांस के जरिए शरीर में लेने में मदद करता है. अस्थमा या सीओपीडी के मरीजों के लिए यह खासकर फायदेमंद होता है. डॉक्टर की सलाह से इसे घर पर रखा जा सकता है.
ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर या सिलेंडर
दिल की बीमारी या फेफड़ों की बीमारी से दो-चार हो रहे लोगों को अपनी घर में ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर या ऑक्सीजन सिलेंडर रखना चाहिए. ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर कमरे की हवा से ऑक्सीजन खींचता है और इसे रिफिल करने की जरूरत नहीं होती है. ऑक्सीजन सिलेंडर में लिमिटेड ऑक्सीजन सप्लाई होती है और इसे रिफिल करना पड़ता है. लेकिन, इस तरह से ऑक्सीजन का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए.
इस बात का रखें ध्यान
इनमें से कुछ मेडिकल डिवाइस ऐसे हैं जो जरूरी हैं लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इन्हें घर पर रखने पर भी फायदा नहीं होता है. डॉक्टर मशीन के इस्तेमाल और जरूरत के बारे में बेहतर तरह से गाइड करते हैं. ऐसे में इमरजैंसी के समय ये मेडिकल डिवाइस बेहद काम आते हैं.
यह भी पढ़ें – Bhagyashree ने बताया क्यों महिलाएं चलती हैं टेढ़ा-मेढ़ा, कहा इन 3 एक्सरसाइज से Penguin Walk होगी ठीक, सुधर जाएगा पोश्चर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
33 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 hr agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
22 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
23 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines