Bar-Bar Chakkar Aana: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें काम करते वक्त, बैठे वक्त अचानक से आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, जमीन पैरों के नीचे से खिसकने लगती है और सिर घूमने आदि महसूस होता है. ऐसे में लोग इसे काम का तनाव, खाने में कमी या शरीर में कमजोरी मानते हैं. लेकिन कई बार शरीर हमें अंदर मौजूद कुछ गंभीर बीमारियों की मौजूदगी का भी संकेत देती है. हालांकि, लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं और अपने कामों में लग जाते हैं. इसका नतीजा ये होता है कि उन्हें भविष्य में बहुत-सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें: जवानी में ही हड्डियों को खोखला बना रही ये आम आदतें, भारतीय युवा तेजी से हो रहे हैं Osteoporosis के शिकार
सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं ये समस्या
हाल के दिनों में बच्चों से लेकर युवा और उम्रदराज सभी को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि उनके पास कई ऐसी शिकायतें आई हैं कि मरीज कहते हैं- सुबह सोकर जैसे ही बेड से उतरते हैं उनके आंखों के सामने अंधेरा आ जाता है. वहीं, कई मरीजों ने चक्कर के साथ-साथ मतली, उल्टी, बहुत पसीना आना आदि भी शिकायतें बताई, जो वक्त के साथ बढ़ रही है.
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को बिना वजह बार-बार चक्कर आ रहा है, तो उसे कभी इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह समस्या बार-बार या लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसके पीछे कोई गंभीर अंदरूनी कारण हो सकता है.
लो ब्लड प्रेशर
बार-बार चक्कर आने के पीछे एक बड़ी वजह लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) होता है. शरीर में अचानक ब्लड प्रेशर का गिर जाना का सबसे बड़ा कारण पानी की कमी होता है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं. इस स्थिति में अक्सर लोगों को चक्कर आने लगता है.
दिल और दिमाग से जुड़ी समस्या
बार-बार चक्कर आने का कारण कई बार दिल या दिमाग से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत देता है. अनियमित हार्टबीट, हार्ट की पंपिंग क्षमता कम होना या स्ट्रोक की शुरुआती अवस्था में चक्कर आने लगते हैं. अगर कभी ऐसा हो कि चक्कर आते वक्त आपसे बोला नहीं जाए, या हाथ-पैर सुन्न पड़ जाए तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.
खून की कमी
महिलाओं में अक्सर खून की कमी के कारण इस तरह की स्थिति बनती है, जिसे वैज्ञानिक भाषा में एनीमिया (Anemia) कहते हैं. इस दौरान शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिस कारण दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और चक्कर महसूस होता है. यह समस्या पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग, गलत खानपान और आयरन की कमी से भी हो सकती है.
वर्टिगो
इसके अलावा इस समस्या की एक बड़ी वजह वर्टिगो (Vertigo) हो सकती है. वर्टिगो की स्थिति में आसपास की चीजें घूमने जैसी महसूस होती हैं. यह समस्या अक्सर कान के अंदर मौजूद बैलेंस सिस्टम में गड़बड़ी के कारण होती है. इसमें मेनियर्स डिजीज, कान में इंफेक्शन या अंदरूनी कान की परेशानी इसके मुख्य कारण हैं.
सबसे जरूरी बात ये है कि किसी भी स्थिति में खुद डॉक्टर बनने से बेहतर है, आप डॉक्टर के पास जाएं ताकि वक्त रहते आपकी सेहत ठीक की जा सके.
यह भी पढ़ें: दवा और रोजाना की वॉक के बाद भी नहीं घट रहा फास्टिंग शुगर? HbA1c बढ़ने के पीछे छुपे हो सकते हैं ये 2 बड़े कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 hr agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
5 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
6 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines