जवानी में ही हड्डियों को खोखला बना रही ये आम आदतें, भारतीय युवा तेजी से हो रहे हैं Osteoporosis के शिकार

भारत के युवाओं के बीच खराब लाइफस्टाइल के कारण Osteoporosis समस्या तेजी से बढ़ रही है. कम उम्र में ही हड्डियों से जुड़ी समस्या होना भविष्य में बड़ी दिक्कतों की चेतावनी देने का काम करती है. आइए जानते हैं कैसे पाएं इस मुश्किल से राहत?

Osteoporosis In Young Age

हड्डियों के कमजोर होने का क्या है कारण?

Bones Problem: आज के समय में सेहतमंद दिखना ही नहीं, अंदर से मजबूत रहना भी बेहद जरूरी है. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत आदतों की वजह से भारतीय युवाओं में Osteoporosis जैसी गंभीर बीमारी तेजी से बढ़ रही है. Osteoporosis एक ऐसी समस्या है जिसमें हड्डियां अंदर से कमजोर और खोखली होने लगती हैं, जिससे हल्की चोट या सामान्य गतिविधि में भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है. चिंता की बात यह है कि जिसे कभी बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, वह अब 35-55 साल की उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रही है. रिसर्च यह इशारा करती है कि हड्डियों की सेहत सीधे तौर पर हमारी डेली रूटीन और खानपान से जुड़ी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइफस्टाइल से जुड़ी है हमारी बोन हेल्थ

हाल के अध्ययनों के अनुसार, भारत में खासतौर पर शहरी इलाकों में रहने वाले लोग हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के ज्यादा शिकार हो रहे हैं (Bone Health). इसकी बड़ी वजह है सेडेंटरी लाइफस्टाइल, यानी लंबे समय तक बैठे रहना, शारीरिक मेहनत की कमी और असंतुलित आहार है. इसके अलावा कैल्शियम, विटामिन D (Vitamin D) और प्रोटीन (Protein) की कमी से हड्डियों की डेंसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में जहां शारीरिक मेहनत ज्यादा होती है, वहां पोषण की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. यह साफ है कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए एक्टिव लाइफ और सही पोषण दोनों जरूरी हैं.

इन गलतियों से बढ़ता है Osteoporosis का खतरा

विज्ञापन
  • गतिहीन जीवनशैली: ज्यादा समय घर या ऑफिस में बैठे रहना और एक्सरसाइज न करना हड्डियों की मजबूती को कम करता है.
  • खराब खानपान: कैल्शियम और विटामिन D की कमी, साथ ही ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन हड्डियों को कमजोर करता है.
  • हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में एस्ट्रोजन और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन की कमी हड्डियों को कमजोर बनाती है.
  • धूप से दूरी: सूरज की रोशनी के कम संपर्क में आने से शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है.

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

  • संतुलित आहार लें: डेयरी उत्पाद, हरी पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और पौष्टिक खानपान को डाइट में शामिल करें. इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी.
  • नियमित वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज करें: चलना, सीढ़ियां चढ़ना और हल्की फिजिकल एक्टिविटी हड्डियों को मजबूत बनाती है.
  • धूप में समय बिताएं: रोजाना कुछ समय सूरज की रोशनी में रहना विटामिन D के लिए फायदेमंद होता है, इससे हड्डियों को मजबूती मिलने में आसानी होती है.

यह भी पढ़ें: लिवर को मजबूत बनाने के लिए रोजाना खाना शुरू कर दीजिए ये 5 चीजें, Liver कभी नहीं होगा खराब

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ