Overeating Reasons: दिनभर कुछ ना कुछ खाने का मन करना या खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही फिर से भूख लगना कई लोगों की आम समस्या है. अक्सर इसे सिर्फ आदत समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन बार-बार भूख लगना शरीर में चल रही कुछ गड़बड़ियों का संकेत भी हो सकता है. गलत लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी या कुछ बीमारियां भी ओवरईटिंग और लगातार भूख का कारण बन सकती हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको बार-बार भूख क्यों लग रही है और यह किन बीमारियों का संकेत हैं. इसके पीछे की असली वजह क्या है और हमें कब डॉक्टर के पास जाकर बात करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- नीम की पत्ती सुबह खाली पेट खाने से क्या होता है? यहां जानिए शरीर को Neem Leaves से क्या-क्या फायदे मिलते हैं
बार-बार भूख लगने के कारण | Causes of Overeating
लगातार भूख लगने की समस्या को मेडिकल भाषा में पॉलिफेजिया (Polyphagia) कहा जाता है. यह गलत खान-पान की आदतों से लेकर कुछ बीमारियों तक का संकेत हो सकती है, जैसे-
- डायबिटीज का संकेत
- थायरॉयड हार्मोन का असंतुलन होना
- नींद की कमी होना
- ज्यादा प्रोसेस्ड व्यंजन खाना
- स्ट्रेस होना
- इमोशनल ईटिंग होना
- डिहाइड्रेशन होना
- फाइबर की कमी
बार-बार भूख लगे तो क्या करें?
अगर आपको बार-बार भूख लग रही है तो आपको इन बातों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि सही खान-पान और कुछ आदतों में बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है .
प्रोटीन और फाइबर बढ़ाएं- आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. हर मील में दाल, अंडा, पनीर, दही, फल और सलाद शामिल करें. ये पेट को देर तक भरा रखते हैं, जिससे भूख का एहसास कम होता है.
भरपूर मात्रा में पानी पिएं- आप भरपूर मात्रा में पानी पी सकते हैं. पानी पीने का एक नियम बनाएं और हर 1 घंटे बार पानी को अपने रूटीन में शामिल करें. ऐसा करने से पेट भरे रहने का एहसास लंबे वक्त तक रहेगा.
जंक फूड कम खाएं- कई बार भूख बाहर के खाने की लगती है. इसलिए अगर आपको भूख का एहसास हो रहा है तो आपको मीठा और जंक फूड नहीं खाना चाहिए.
इन बातों पर ध्यान दें
- हर मील में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा पर ध्यान दें.
- पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
- लगभग 7 घंटे की नींद लें और अपने दिमाग को सुकून दें.
- स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन अपनाएं.
इसे भी पढ़ें- हाथ में पसीना आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? यहां जानिए इस Sweating का क्या है कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
3 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
3 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
7 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
23 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines