बार बार भूख लगना कौन सी बीमारी का संकेत है? यहां जानिए Overeating के क्या कारण हैं

Bar Bar Bhukh Lagna: अगर आपको खाना खाने के बाद भी भूख का एहसास हो रहा है या हर टाइम भूख लगती है तो यह लेख आपके लिए क्योंकि ऐसा होना नॉर्मल नहीं है. कई बार नजरअंदाज करने पर यह किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है.

Overeating Reasons

बार-बार भूख लगने के कारण. Image Credit- News24

Overeating Reasons: दिनभर कुछ ना कुछ खाने का मन करना या खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही फिर से भूख लगना कई लोगों की आम समस्या है. अक्सर इसे सिर्फ आदत समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन बार-बार भूख लगना शरीर में चल रही कुछ गड़बड़ियों का संकेत भी हो सकता है. गलत लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव, पोषण की कमी या कुछ बीमारियां भी ओवरईटिंग और लगातार भूख का कारण बन सकती हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको बार-बार भूख क्यों लग रही है और यह किन बीमारियों का संकेत हैं. इसके पीछे की असली वजह क्या है और हमें कब डॉक्टर के पास जाकर बात करनी चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार भूख लगने के कारण | Causes of Overeating

लगातार भूख लगने की समस्या को मेडिकल भाषा में पॉलिफेजिया (Polyphagia) कहा जाता है. यह गलत खान-पान की आदतों से लेकर कुछ बीमारियों तक का संकेत हो सकती है, जैसे-

  • डायबिटीज का संकेत
  • थायरॉयड हार्मोन का असंतुलन होना
  • नींद की कमी होना
  • ज्यादा प्रोसेस्ड व्यंजन खाना
  • स्ट्रेस होना
  • इमोशनल ईटिंग होना
  • डिहाइड्रेशन होना
  • फाइबर की कमी

बार-बार भूख लगे तो क्या करें?

अगर आपको बार-बार भूख लग रही है तो आपको इन बातों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि सही खान-पान और कुछ आदतों में बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है .

विज्ञापन

प्रोटीन और फाइबर बढ़ाएं- आपको अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए. हर मील में दाल, अंडा, पनीर, दही, फल और सलाद शामिल करें. ये पेट को देर तक भरा रखते हैं, जिससे भूख का एहसास कम होता है.
भरपूर मात्रा में पानी पिएं- आप भरपूर मात्रा में पानी पी सकते हैं. पानी पीने का एक नियम बनाएं और हर 1 घंटे बार पानी को अपने रूटीन में शामिल करें. ऐसा करने से पेट भरे रहने का एहसास लंबे वक्त तक रहेगा.
जंक फूड कम खाएं- कई बार भूख बाहर के खाने की लगती है. इसलिए अगर आपको भूख का एहसास हो रहा है तो आपको मीठा और जंक फूड नहीं खाना चाहिए.

इन बातों पर ध्यान दें

  • हर मील में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा पर ध्यान दें.
  • पूरे दिन भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
  • लगभग 7 घंटे की नींद लें और अपने दिमाग को सुकून दें.
  • स्ट्रेस कम करने के लिए योग या मेडिटेशन अपनाएं.

इसे भी पढ़ें- हाथ में पसीना आना किस बीमारी का लक्षण हो सकता है? यहां जानिए इस Sweating का क्या है कारण

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ