क्या केले का स्वाद उसके शेप और साइज से जुड़ा हो सकता है? जानिए एक्सपर्ट की राय!

Banana Benefits: रोजाना केला खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इस फल में डाइटरी फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और मैंगनीज होता है। क्या आप केले खरीदते समय ये गलतियां करते हैं? जानिए केला खरीदने का सही तरीका क्या है।

Banana Benefits

Banana Benefits

Banana Benefits: केले खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इनमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। अगर आप केले खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह बात जरूर जाननी चाहिए। हम जब भी बाजार से केले खरीदते हैं तो वे वहां ताजे दिखाई देते हैं लेकिन घर लाते-लाते काले और खराब नजर आते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक डिजिटल क्रिएटर सुमन रंगनाथ ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि हम केले के तनों को देखकर इस बात की पहचान कर सकते हैं कि केले का स्वाद कैसा होगा। चलिए हम बताते हैं आपको इस बारे में कि क्या ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन

डिजिटल क्रिएटर की राय

सुमन रंगनाथ, जिन्होंने यह वीडियो शेयर किया है वह बताती हैं कि उन्होंने केले को लेकर रिसर्च की है, जिसमें उन्होंने पाया कि छोटे तने वाले केले लंबे तने वाले केलों की तुलना में ज्यादा मीठे होते हैं।

विज्ञापन

क्या सच में ऐसा हो सकता है?

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट में डाइटीशियन रिधिमा गुप्ता ने उनकी टीम से बात करते हुए बताया कि केले के सिरे थोड़े या बिलकुल हरे नहीं होते हैं। इनका रंग थोड़ा हल्का भूरा और धब्बेदार होता है, जो पकने और मीठे होने का संकेत देते हैं। हालांकि, डाइटिशियन यह भी बताती हैं कि अगर हमें केले को लंबे समय के लिए स्टोर करना है तो चमकीले पीले रंग के केले चुनना सही रहेगा। इन केलों के सिरे ज्यादा हरे होते हैं, हम इन्हें आसानी से रूम टेम्परेचर पर घर में रख सकते हैं। इसके साथ-साथ डाइटिशियन सुमन के इस तथ्य को कि केले के तने की लंबाई से केले का स्वाद पता चलेगा, को पूरी तरह खारिज करती हैं।

विज्ञापन

अन्य एक्सपर्ट क्या कहते हैं

एक अन्य डाइटिशियन का मानना है कि केले के तने केलों को पकने में मदद करते हैं। इनके अनुसार, केले में एथिलीन नामक एक हार्मोन उत्पन्न होता है जो कि केले को मीठा करने में मदद करता है। केलों को अलग-अलग करके रखने से केले जल्दी नहीं पक पाते, इसलिए केले के गुच्छे को हमेशा एक साथ रखना चाहिए। अन्य एक्सपर्ट्स भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि केले के तने से उसकी मिठास या पके होने का कोई ठोस सबूत नहीं है। केले के तने की मजबूती से कुछ हद तक केले की स्थिति के बारे में जाना जा सकता है।

विज्ञापन

केले खाने के फायदे

  • केले में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत करता है।
  • केले खाने से वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
  • केले खाने से ऊर्जा बढ़ती है।
  • केले हमारे हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ