आज के दौर में लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो गए हैं, जिससे राहत पाने के लिए उन्हें तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करना पड़ता है. इस बीमारियों का सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल का अपनाना, पौष्टिक भोजन से दूरी और कुछ सेहत से जुड़ी समस्याओं के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना आदि होता है. आज हार्ट से जुड़ी समस्या, डायबिटीज, दिमाग से जुड़ी समस्या, कैंसर गंभीर स्थिति पैदा कर रही है, लेकिन इन्हीं के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी लोगों को अपना शिकार बना रही है, जिसका असर भारत में कई देशों के मुकाबले ज्यादा देखा जा रहा. रिपोर्ट्स बताते हैं कि, लोगों के अंदर बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण समय से पहले मरीजों की मौत तक हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर और हाई बीपी का खतरा, समय रहते युवा ऐसे बचाएं अपनी
क्या होता है बैड कोलेस्ट्रॉल
बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) एलडीएल यानी लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) होता है. ये एक तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो खून की नसों की दीवारों पर चिपककर प्लाक (Plaque) बनाता है, जिससे खून का प्रवाह में रुकावट पैदा होने लगती है. इस स्थिति के कारण दिल तक खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है, जिस कारण दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इस समस्या को पैदा करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इसमें खराब खानपान, कम फिजिकल एक्टिविटी, लाइफस्टाइल में गलत बदलाव आदि शामिल है. आज स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कम उम्र के लोग इसके शिकार हो रहे हैं.
भारत में बढ़ रहा बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा
मेडिकल जर्नल JAMA में एक रिसर्च प्रकाशित हुई, जिसमें मालूम चला कि भारत में बैड कोलेस्ट्रॉल बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है. इसका हाल ये है समय से पहले बोने वाली मौतों की संख्या में 38.5 फीसदी बढ़कर 36 लाख हो तक पहुंच गई है. रिसर्च बताती है कि, साल 1990 की तुलना में 2023 तक हाई बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़े के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. इसमें सबसे हैरानी वाली बात ये रही है कि इस गंभीर समस्या के सबसे ज्यादा मामले अब भारत और चीन जैसे देशों में देखने को मिल रहे है.
समय से पहले क्यों हो रही मौतें?
जैसे ही हमने बताया कि बैड कोलेस्ट्रॉल खून की नसों की दीवारों पर चिपककर प्लाक (Plaque) बनाता है, जिससे खून और ऑक्सीजन ठीक से दिल तक नहीं पहुंच पाते, जो आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बनते हैं. इसकी सबसे ज्यादा असर युवाओं में देखा जा रहा है. आपने गौर किया होगा कि पहले के मुकाबले अब युवा ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर रहे हैं. साथ ही ऑफिस में 9 घंटे बैठकर काम करने के कारण फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो गई है. इन सभी चीजों के कारण यह समस्या बढ़ती रहती है और मौतों के आंकड़ों को बढ़ा रही है.
कैसे रखें बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल
- बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपनी डेली रूटीन में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे. इसमें हाई फैट फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं.
- रेड मीट का सेवन कम से कम करें.
- अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें, ताकि शरीर फिजिकली एक्टिव रहे.
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार, अपनी डाइट को ठीक करें, ताकि शरीर फिट रहे.
यह भी पढ़ें: कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों का खतरा होगा कम, रोज की थाली में बस शामिल करें ये 7 सुपरफूड्स; सेहत रहेगी फिट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
14 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
15 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
16 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
19 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
21 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
1 day agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines