कम उम्र में क्यों बढ़ रहा हाई ब्लड शुगर और हाई बीपी का खतरा, समय रहते युवा ऐसे बचाएं अपनी जान

हाई ब्लड शुगर और BP की समस्या अब सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं है, बल्कि आज हालात ऐसे हो चले हैं कि, कम उम्र के युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं. लेकिन इसके पीछे क्या कारण है और कैसे अपने आपको हेल्दी रख सकते हैं, आइए जानते है.

BP and Blood Sugar
1 / 7

अब हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रह गई है. हाल के सालों में 25 से 30 साल के युवाओं में भी ये समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो यह स्थिति हार्ट अटैक और दूसरी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है.  

विज्ञापन

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ब्लड शुगर और हाई BP की समस्या

युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ब्लड शुगर और हाई BP की समस्या2 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवाओं पर एक रिसर्च की गई, जिसमें पाया गया कि ज्यादातर युवाओं में ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर पर ज्यादा पाया गया. इनमें कई लोगों को फैटी लीवर, दिल से जुड़ी परेशानियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं.

विज्ञापन

क्या है इसके पीछे कारण

क्या है इसके पीछे कारण3 / 7

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पहले शुगर और बीपी की समस्या ज्यादा उम्र वाले लोगों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब बदलती लाइफस्टाइल के कारण कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. लगातार तनाव, काम का दबाव और अनियमित डेलीरूटीन युवाओं की सेहत पर बुरा असर डाल रही है.

जंक फूड, कम नींद और तनाव बन भी बड़ा कारण

जंक फूड, कम नींद और तनाव बन भी बड़ा कारण4 / 7

घर के पौष्टिक खाने की जगह जंक फूड और बाहर का खाना खाने की आदत तेजी से युवाओं के बीच बढ़ी है. इसके साथ देर रात तक जागना, नींद पूरी न लेना और कम फीजिकल एक्टिविटी भी ब्लड शुगर, हाई बीपी, मोटापा और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ा रही है.

विज्ञापन

कैसे रखे अपने आपको हेल्दी

कैसे रखे अपने आपको हेल्दी5 / 7

अगर हर युवा साल में कम से कम एक बार ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराएं, तो इस समस्या को वक्त रहते कंट्रोल किया जा सकता है. शुरुआती स्टेज में बीमारी का पता चलने से इलाज आसान हो जाता है और भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है.

छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी

छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी6 / 7

अगर जांच रिपोर्ट में किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आपको चाहिए कि ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर दवा, सही खानपान और नियमित जांच शुरू की जाए. समय पर उठाया गया एक सही कदम आपको हार्ट अटैक आदि गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है.

विज्ञापन

सेहतमंद रहने के लिए अभी करें ये काम

सेहतमंद रहने के लिए अभी करें ये काम7 / 7

रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें, हेल्दी खाना खाएं, जंक फूड से दूरी बनाएं और रोजाना सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लें. स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाए. ये आदतें ब्लड शुगर और हाई बीपी कंट्रोल रखने में मदद कर सकती हैं, साथ ही शरीर कई गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रहता है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: Chandipura Virus से गुजरात में अबतक 22 बच्चों की मौत, जानिए क्या है चांदीपुरा वायरस, इसके लक्षण और कैसे करें बचाव अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन