कोलेस्ट्रॉल के इन 5 शुरुआती संकेतों को न करें इग्नोर, जानें लक्षण और बचाव

Cholesterol Symptoms: शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी खुद ही आपको संकेत देने लगती है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Bad Cholesterol Symptoms

Cholesterol Symptoms: हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं, गुड और बैड। नाम से ही जाहिर है कि गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हार्ट के रोगों का खतरा दुगना हो जाता है। ऐसे में आपको इसे बढ़ने से रोकने की जरूरत होती है। मगर कैसे पता चलेगा कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है? इसके कुछ शुरुआती और आसानी से समझे जाने वाले संकेतों के बारे में हम आपको अपनी रिपोर्ट में बता रहे हैं।

विज्ञापन

बैड कोलेस्ट्रॉल के शुरुआती संकेत

1. स्किन पर पीली परत जमना

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से त्वचा पर खासतौर पर आंखों के आस-पास की स्किन पर पीले रंग की एक परत जम जाती है, जो कि फैट होता है। ये बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का यह सबसे आम और तुरंत पकड़ में आने वाला संकेत है।

विज्ञापन

2. ज्यादा थकान

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको जरूरत से ज्यादा थकावट महसूस होती है। अगर आप पर्याप्त नींद और रेस्ट ले रहे हैं, और फिर भी थकान महसूस कर रहे हैं, तो आपको कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवानी चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, आर्टरीज की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है।

विज्ञापन

3. छाती में हल्का दर्द

अगर आपको नियमित तौर पर सीने में हल्का-हल्का दर्द महसूस हो रहा है तो यह भी संकेत है कि आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है। कुछ लोगों को एक्सरसाइज, वॉक या फिर हैवी चीजें उठाते समय भी ऐसा दर्द महसूस हो सकता है।

विज्ञापन

photo credit- freepik

4 . पैरों में दर्द

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसें ब्लॉक होने लगती हैं। जिसका ज्यादा असर पैरों पर पड़ता है और इनमें लगातार दर्द बना रहता है। अगर आपको ज्यादा चले-फिरे बिना ही बेवजह पैरों में दर्द हो रहा है तो एकबार अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच करवा लें। पैरों में सूजन होना भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का संकेत है।

5. डायबिटीज

विज्ञापन

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल हमेशा हाई रहता है, उन्हें भी बैड कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होती है। इन दोनों बीमारियों को एक-दूसरे से इंटरकनेक्ट माना जाता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण

इसके कुछ प्रमुख कारण हो सकते हैं-

विज्ञापन
  • हमेशा बाहर का खाना खाना
  • मैदे व प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा इनटेक
  • शराब पीना
  • स्ट्रेस में रहना

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कैसे करें?

यह एक जीवनशैली से जुड़ी समस्या है, इसलिए इससे राहत पाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या को बदलना जरूरी है।

  • रोज़ाना व्यायाम करें।
  • स्वस्थ आहार खाएं।
  • वॉक या एक्सरसाइज करें।
  • अपने वजन को नियंत्रित करें।

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ