सर्दियों में Cholesterol कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां, डायटीशियन ने गिनाए फायदे

Cholesterol Controlling Foods: कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलावों को करने की जरूरत होती है। डायटीशियन ने कुछ सब्जियों के बारे में बताया है, जिन्हें हम विंटर सीजन में खाएंगे, तो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा।

सर्दियों में Cholesterol कम करने के लिए खाएं ये सब्जियां, डायटीशियन ने गिनाए फायदे

Cholesterol Controlling Foods: कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज का प्रमुख कारण है। इसलिए इसे मेंटेन करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल की खराब आदतों के चलते बढ़ता है, जैसे कि अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, जंक फूड्स का अत्यधिक सेवन करना, शराब पीना और स्मोकिंग करना आदि। Cholesterol शरीर में जमा खराब फैट है, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। इसे कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। जानिए डायटीशियन ने बताया कौन-कौन सी सब्जियां खाने से कम होगा बैड कोलेस्ट्रॉल।

विज्ञापन

Cholesterol कम करने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां

1. पुदीना- डायटीशियन और डॉक्टर, डॉ. शिल्पा अरोड़ा बताती हैं कि हमें सर्दियों में पुदीना के पत्तों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। पुदीना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। साथ ही, पुदीना के पत्ते फैट बर्निंग में मदद करते हैं।

विज्ञापन

2. मशरूम- मशरूम का रोजाना सेवन करने से शरीर को पर्याप्त एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। इस सब्जी को खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, हार्ट प्रॉब्लम्स कम होती हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।

विज्ञापन

3. शकरकंद- शकरकंद जिसे स्वीट पोटेटो भी कहते हैं, एंटीऑक्सिडेंट्स समेत फाइबर से भरपूर सब्जी है। इसे रोज खाने से शरीर को कई प्रकार के विटामिन्स मिलते हैं और इससे कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।

4. लहसुन- लहसुन खाने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित होता है। हालांकि, लहसुन खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। सर्दियों में लहसुन खाने से स्किन भी अच्छी रहती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Arora (@dr.shilpaarora)

5. बीन्स- इस हरी सब्जी में फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

विज्ञापन

इससे भी फायदा होगा

इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप सर्दियों में पालक, बैंगन, ब्रोकोली और गाजर जैसी फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन करना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। रेड मीट का सेवन कम से कम करना चाहिए। वजन को ज्यादा बढ़ने नहीं देना चाहिए। इसके साथ-साथ अंकुरित भोजन को भी ज्यादा खाना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ