How To Massage Baby: भारत में गर्मी हो या सर्दी नवजात बच्चे की मालिश जरूर की जाती है. कहते हैं मालिश करने पर बच्चे के शरीर में गर्मी आती है, बच्चे को मजबूती मिलती है और शरीर दुरुस्त रहता है सो अलग. लेकिन, अक्सर ही मां या दादी बच्चे की मालिश में कुछ गलतियां कर देती हैं जिससे बच्चे की सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है, ऐसे में बच्चों के डॉक्टर यानी पीडिटाट्रिशियन डॉ. अर्पित गुप्ता बता रहे हैं बच्चे की मालिश करते हुए कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए और बच्चे की मालिश (Baby Massage) करने का सही तरीका क्या है. आप भी जान लीजिए डॉक्टर की दी सलाह.
बेबी मसाज के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?
डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की मालिश करते हुए कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए.
ठंडे हाथों से मालिश – इस बात का ख्याल रखें कि मालिश करते समय आपके हाथ ठंडे ना हों. बच्चे की स्किन बेहद सेंसिटिव होती है, ऐसे में बच्चों की ठंडे हाथों से मालिश की जाए तो बच्चों के शरीर की हीट कम होने लगती है.
यह भी पढ़ें – सर्दियों में जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया मोजे पहनकर सोने पर क्या होता है
ठंडे तेल का इस्तेमाल – बच्चे की मालिश करने के लिए कभी भी ठंडे तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. सर्दियों में मालिश के लिए ठंडा तेल इस्तेमाल किया जाए तो इससे पोर्स बंद हो जाते हैं, एबजॉर्प्शन कम होता है और बच्चे को भी कंफर्टेबल नहीं लगता. इसीलिए हल्के गर्म तेल से बच्चे की मालिश करें. ध्यान रहे कि तेल ज्यादा गर्म ना हो.
बहुत ज्यादा प्रेशर – अक्सर मां बच्चे की मालिश करते हुए बहुत ज्यादा प्रेशर लगा देती हैं. बहुत प्रेशर वाली मसाज का मतलब यह नहीं है कि बच्चे का शरीर मजबूत बनेगा. बच्चों के शरीर के जोड़ और मसल्स अभी भी डेवलपिंग स्टेज में होते हैं. इसीलिए ज्यादा प्रेशर डाला जाए तो बच्चों को दर्द हो सकता है या माइक्रो इंजरी हो सकती है. इसीलिए जेंटल और रिदमिक स्ट्रोक रखें.
ठंडे कमरे में मालिश – बच्चे की मालिश के लिए ठंडा कमरा ना चुनें. ठंडे कमरे में मालिश करने पर बच्चे के शरीर की हीट कम होने लगती है. इसीलिए गर्म कमरे में बच्चे की मसाज करें. मालिश वाले कमरे की खिड़कियां भी बंद रखें.
हैवी या इरिटेटिंग तेल – मालिश करने के लिए हैवी और त्वचा को इरिटेट करने वाले तेलों का इस्तेमाल ना करें. सरसों के तेल से शरीर पर इरिटेशन या एलर्जी हो सकती है. ऐसे में बच्चे की मालिश करने के लिए नारियल तेल, ऑलिव ऑयल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- बच्चे पर बार-बार गुस्सा आता है तो करें ये काम, पैरेंटिंग एक्सपर्ट ने कहा हर बार काम आती है यह ट्रिक
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 hr agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
4 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
5 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
6 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
7 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
9 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines